UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
आज की पहली खबर यूपी की राजनीति से जुड़ी है। इन दिनों एसआईआर प्रक्रिया चल रही है। इसी को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव रविवार को चुनाव आयोग पर फायर दिखे। उन्होंने तो फार्म-7 भरवाने पर रोक लगाने तक की मांग कर दी। साथ ही काली करतूत और बेईमानी तक की बात कह डाली। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 7
महिला सिपाही।
- फोटो : अमर उजाला
आज की दूसरी खबर अपराध से जुड़ी है और मेरठ जिले की है। यहां बदमाश सात फेरे लेने के कुछ घंटे पहले महिला सिपाही को उठा ले गया। अपहरण की खबर मिली तो पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई। एसएसपी ने दो टीमों का गठन किया है। यह टीमें अपना असर दिखाने में कितना समय लेती हैं, यह को देखने वाली बात होगी। फिलहाल आप पूरी खबर यहां पढ़ें...
तीसरी खबर गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की आत्महत्या से जुड़ी है। पुलिस की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। तीनों बहनें कोरियन संस्कृति के प्रति जुनूनी थीं। इसको देखकर पिता ने उनके मोबाइल छीन लिए थे। इससे वह अवसाद में थीं। ऑनलाइन गेम भी नहीं खेल पा रही थीं। जांच में और भी कई होश उड़ाने वाली बातें सामने आईं। पूरी खबर यहां पढ़ें...
विज्ञापन
5 of 7
पुलिया से टकराकर पलटा टेंपो
- फोटो : संवाद
यह खबर लखीमपुर जिले से है। यहां भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इसमें तीन बच्चे थे। जबकि, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
6 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह खबर अलीगढ़ जिले से है। यहां साइबर अपराधियों पर जबरदस्त कार्रवाई हुई। साइबर टीम ने हांगकांग से संचालित गैंग पर कार्रवाई की है। जिल गैंग पर कार्रवाई हुई, उसने 600 व्हाट्सएप ग्रुपों में देश के डेढ़ लाख लोगों को जोड़ रखा था। उनसे छह फरवरी को करीब 1200 करोड़ से ज्यादा की ठगी होनी थी। इससे पहले ही टीम ने ठगों के साथ खेला कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की अस्थियां संगम में विसर्जित।
- फोटो : अमर उजाला।
यह खबर प्रयागराज से है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे अजित पवार की अस्थियां रविवार को संगम में विसर्जित की गईं। पुत्र जय पवार और बहू समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रयागराज पहुंचे। जय पावर ने विधि-विधान से पूजन और रस्मों को पूरा करने के बाद त्रिवेणी में अस्थियों को विसर्जित किया। जिला प्रशासन की ओर से संगम तट पर विसर्जन के लिए विशेष इंतजाम किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर...