फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नींबू बेचने वाला बन गया अरबपति, विवादित बयान तो कभी अराजकता से सुर्खियों में रहा याकूब, चौंका देंगे ये राज

Sun, 08 Jan 2023 03:10 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
याकूब कुरैशी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
50 साल पहले ठेले पर नींबू बेचने वाला याकूब कुरैशी अरबपति बन गया। बसपा हो या सपा की सरकार, कभी उसका रुतबा कम नहीं हुआ। कभी विवादित बयान तो कभी अराजकता करके हमेशा सुर्खियों में रहा।

मेरठ जनपद में दंगा हो जाए या फिर बवाल। उसको शांत करने के लिए अधिकारियों को याकूब की याद आती थी। सलाखों में याकूब के पहुंचते ही उसका रुतबा खत्म होने की कगार पर जाता दिख रहा है।
विज्ञापन

2 of 8
पुलिस हिरासत में याकूब कुरैशी और बेटा। - फोटो : amar ujala
सन 2007-2012 में प्रदेश में बसपा सरकार की सरकार थी। बसपा सुप्रीमो मायावती (पूर्व मुख्यमंत्री) ने याकूब को मंत्री बना दिया। मंत्री रहते 17 फरवरी 2011 को याकूब ने सिपाही चहन सिंह बालियान को हापुड़ अड्डा चौराहे पर थप्पड़ मार दिया था। सिपाही का कसूर था कि रविदास जयंती पर निकल रही शोभायात्रा पर याकूब का काफिला रोक दिया था।
विज्ञापन

3 of 8
याकूब से मिलने पहुंचे समर्थक। - फोटो : amar ujala
याकूब की गाड़ी को रूट डायवर्ट का हवाला देते हुए दूसरे रास्ते से जाने को कहा था, इसके बावजूद अपनी गाड़ी से वह उतरें। सिपाही चहन सिंह ने शोभायात्रा का जुलूस का हवाला दिया, जिस पर याकूब ने उनको थप्पड़ मार दिया था। 

4 of 8
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले सन 2006 में याकूब अपने बयान को लेकर चर्चा में आए थे। उन्होंने डेनमार्क के कार्टूनिस्ट का सिर कलम करने वाले को 51 करोड़ का इनाम देने की घोषणा की थी। याकूब पर भाजपा नेता सुनील भराला सहित तीन जिलों में मुकदमे दर्ज हुए हैं। बाद में पुलिस से सांठगांठ कर केस डायरी गायब करा दी।
विज्ञापन

5 of 8
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान - फोटो : अमर उजाला
देहलीगेट थाना पुलिस अब दोबारा से केस डायरी तैयार कर कार्टूनिस्ट प्रकरण में चार्जशीट लगाने में जुटी है। वेस्ट एंड रोड स्थित एमपीएस में हंटर से पिटाई करने के मामले में 2017 में याकूब का परिवार भी चर्चा में आया था। इसके अलावा भी वह अपने विवादित बयान को लेकर कई बार सुखियों में आए है।
विज्ञापन

6 of 8
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान - फोटो : अमर उजाला
1.20 करोड़ की संपत्ति हो चुकी कुर्क, एक अरब की टारगेट पर
फरारी के बाद पुलिस ने 1.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। मीट फैक्टरी और सराय बहलीम वाले घर पर सील लग गई थी। पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर के तहत याकूब की 26 जगह पर संपत्ति को चिंहित किया है। 33 वाहनों का रिकॉर्ड आरटीओ से निकाला गया है। 
विज्ञापन

7 of 8
Haji yaqub and son Imran - फोटो : Amar ujala
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि गैंगस्टर के तहत याकूब की एक अरब के करीब संपत्ति को जल्द ही जब्त किया जाएगा। याकूब का माई सिटी के नाम से हापुड रोड पर अस्पताल है और शास्त्रीनगर सेक्टर-10 में स्कूल है। छह अप्रैल 2022 से सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन द्वारा अस्पताल में सील लगा हुई, जबकि स्कूल को प्रशासनिक अधिकारियों को संबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन

8 of 8
Haji yaqub and son Imran - फोटो : Amar ujala
याकूब की करीब एक अरब की संपत्ति का रिकॉर्ड पुलिस ने नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, एमडीए, जिला पंचायत समेत छह विभागों से रिपोर्ट ले ली है। याकूब कुरैशी की संपत्ति को अगले सप्ताह जब्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें