फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 56 दिन के रिमांड पर पूर्व मंत्री याकूब, जेल में गुजरेंगे दिन-रात, मुंबई समेत इन राज्यों में काटी थी फरारी

Sat, 07 Jan 2023 11:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
Haji yaqub and son Imran - फोटो : Amar ujala
पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान को खरखौदा पुलिस ने शनिवार को गैंगस्टर कोर्ट में पेश किया। यहां से पिता-पुत्र को 56 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

इस दौरान खरखौदा थाने से कचहरी तक याकूब के समर्थकों की भीड़ लगी रही और पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस लोगों को चेतावनी देती रही कि भीड़ न लगाएं, अन्यथा एक और मुकदमा दर्ज करना पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 7
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली स्थित चांदनी महल थाने के पास 50 हजार के इनामी याकूब कुरैशी और उनका बेटा इमरान आलीशान कोठी में फरारी काट रहे थे। सटीक लोकेशन और मुखबिर की सूचना पर मेरठ एसओजी टीम ने शुक्रवार देर रात छापा मारकर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया था। दिल्ली से रात में पुलिस उन्हें खरखौदा थाने लेकर आई थी।
विज्ञापन

3 of 7
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान - फोटो : अमर उजाला
वहीं शनिवार सुबह 10 बजे पिता-पुत्र को खरखौदा पुलिस ने कचहरी स्थित किरन बाला की गैंगस्टर कोर्ट में पेश कर दिया। याकूब और इमरान की गिरफ्तारी का पता लगते ही उनके समर्थक और रिश्तेदारों की खरखौदा थाने से लेकर कचहरी तक भीड़ लग गई।

4 of 7
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी, एसपी क्राइम के साथ ही सिविल लाइन, नौचंदी, मेडिकल, लालकुर्ती सहित आठ थानों की पुलिस कहचरी में तैनात रही।
विज्ञापन

5 of 7
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान - फोटो : अमर उजाला
उधर, पूछताछ में आरोपियों ने मुंबई, राजस्थान, लखनऊ, मेरठ, दिल्ली, पंजाब में नौ महीने की फरारी काटना बताया है। 
विज्ञापन

6 of 7
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि 31 मार्च 2022 को याकूब कुरैशी की फैक्टरी में मीट के अवैध पैकिंग के मामले में 17 लोगों पर मुकदमा हुआ था। उसके बाद याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज सहित सात लोगों पर गैंगस्टर का केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Haji yaqub and son Imran - फोटो : Amar ujala
बताया गया कि याकूब और इमरान फरार चल रहे थे। संजीदा बेगम अग्रिम जमानत पर है और बेटा फिरोज एक महीने पहले कोर्ट में सरेंडर होकर जेल चला गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें