फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi: पढ़िए मुख्यमंत्री योगी दौरे की बड़ी बातें, बोले- 2017 में होती थी गुंडागर्दी, अब हो रहा सिर्फ विकास

Fri, 26 Aug 2022 10:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह विवि के प्रेक्षागृह में छात्र-छात्राओं को टैबलेट-स्मार्टफोन और ग्रामीणों को घरौनी बांटते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी, अराजकता और लूट के लिए जाना जाता था। लेकिन अब प्रदेश युवाओं के कौशल, खिलाड़ियों की प्रतिभा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन के दम पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यूपी निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है। अगले पांच साल में प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की तरफ बढ़ चुका है। एक्सप्रेसवे, हाइवे और हवाई अड्डों का निर्माण चल रहा है। हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं और एक नए भारत की ओर अग्रसर हैं। इसमें हमारा भी ये दायित्व है कि सभी अपने ईमानदारी से कार्य करें।
विज्ञापन

2 of 5
बैठक करते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
जाति, धर्म का भेद नहीं, युवाओं-महिलाओं पर फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ साल पहले प्रधानमंत्री ने जिस तरीके से हर वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ देने का बीड़ा उठाया था, आज उसके चमात्कारिक परिणाम दिखाई देते हैं। अब सभी योजानाओं का लाभ सीधे खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंच जाता है। जाति, धर्म को सरकार ने आधार नहीं माना। सरकार ने गांव और शहर के सभी युवा, महिलाओं को लोक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा। 
विज्ञापन

3 of 5
मेरठ में बैठक करते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
कोराना में बनाई टीम वर्क की मिसाल
कोरोना महामारी में जबरदस्त टीम वर्क रहा। जरूरतमंदों को मुफ्त राशन दिया गया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में अभी तक 200 करोड़ टीकाकरण हो चुका है। कोरोना का मैनजमेंट करने में अमेरिका और यूरोप फेल साबित हुए। इन दोनों देशों में कोरोना से सबसे अधिक मौत हुईं।

4 of 5
बैठक करते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
34 लाख ग्रामीणों को मालिकाना हक 
सीएम योगी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में मकान के मालिकाना हक के लिए ड्रोन तकनीक से सर्वे कराकर प्रदेश में 34 लाख लोगों को मालिकाना हक दिया। इसी का प्रमाण है कि घरौनी का वितरण किया जा रहा है। 15 अगस्त 2023 तक प्रदेश के सभी गांव के निवासियों को मालिकाना हक दिया जाएगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री सुबह 10:47 बजे मेरठ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले पुलिस लाइन में 76 कूड़ा गाड़ियों को हरी झंडी दी। इसके बाद कमिश्नरी सभागार में जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता की। छह जिलों के अधिकारियों के साथ मंडलीय समीक्षा भी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें