भामाशाह पार्क में 17 जनवरी से उत्तर प्रदेश व ओडिशा की टीमों के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है। बुधवार को मैच के दूसरे दिन भामाशाह पार्क पहुंची दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में हैं। रणजी मैच के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। ओडिशा की टीम को 226 रन पर ऑलआउट किया। कुणाल यादव ने 5, शिवम मावी व कार्तिकेय जयसवाल ने झटके दो-दो विकेट जबकि सौरभ कुमार को एक विकेट मिला। उत्तर प्रदेश ने 7 वें ओवर में विकेट गंवाया, सामर्थ 6 रन बनाकर आउट हुए। लंच ब्रेक तक उत्तर प्रदेश का दूसरा विकेट गिरा, ध्रुवचंद 43 रन बनाकर आउट हुए।
इस तरह हैं टीमें
उत्तर प्रदेश (प्लेइंग इलेवन): ध्रुव जुयाल (विकेट कीपर), प्रियम गर्ग, अक्षदीप नाथ, रिंकू सिंह, समीर चौधरी, समर्थ सिंह, करण शर्मा (कप्तान), कुणाल यादव, सौरभ कुमार, शिवम मावी, कार्तिकेय जायसवाल।
ओडिशा (प्लेइंग इलेवन): अनुराग सारंगी, शांतनु मिश्रा, सुभ्रांशु सेनापति (कप्तान), कार्तिक बिस्वाल, गोविंदा पोद्दार, प्रयास सिंह, राजेश धूपर (विकेटकीपर), अभिषेक राउत, जयंत बेहरा, सुनील राउल, सूर्यकांत प्रधान।
यूपी टीम की प्लेइंग इलेवन में मेरठ के चार खिलाड़ी शामिल - शिवम मावी, प्रियम गर्ग, समीर चौधरी, सौरभ कुमार।