फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयावह मंजर: न थम रहे आंसू न रुक रहीं सिसकियां, मासूमों सहित जिंदा जल गए थे सात लोग, घटना से हर कोई सहमा

Mon, 15 Apr 2024 05:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
सीकर में दर्दनाक हादसा। - फोटो : अमर उजाला
14 अप्रैल रविवार को छुट्टी का दिन था और करीब पौने चार बजे पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल अपने आवास पर थे। इसी दौरान राजस्थान से एक मनहूस खबर आई कि उनके रिश्तेदार दर्दनाक हादसे में जिंदा जल गए हैं। इस घटना से हर किसी का कलेजा कांप उठा और परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन राजस्थान के लिए रवाना हो गए।

न थम रहे आंसू, न रुक रहीं सिसकियां
इस दर्दनाक घटना के बाद जहां परिजनों और रिश्तेदारों के आंसू और सिसकियां नहीं रुक रहीं हैं तो वहीं पूरी कॉलोनी में मातम छाया हुआ है। हर किसी की जुबां से सिर्फ एक ही बात निकल रही है कि हे भगवान ऐसा मनहूस दिन किसी को न दिखाए। 
विज्ञापन

2 of 7
हादसे के बाद बुझाई गई आग - फोटो : अमर उजाला
बेहद दर्दनाक है हादसा
इस दर्दनाक हादसे में परिवार के दो बच्चे और महिलाओं समेत सात लोग जिंदा जल गए हैं। वहीं इस हादसे के बारे में जिसने भी सुना वह सहम गया। उधर, सोमवार को लोगों के घर अखबार पहुंचा तो हर कोई इस दर्दनाक घटना के बारे में जानकर कांप उठा है। पूरे शहर में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

3 of 7
सीकर हादसे में मारे गए सात लोग - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा
राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर ढाई बजे कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। इससे दोनों वाहनों में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते दोनों वाहनों को पूरी तरह से चपेट में ले लिया। 

4 of 7
नीलम, मंजू और आशूतोष - फोटो : अमर उजाला
इस हादसे में कार में सवार सात लोग जिंदा जल गए। मृतक भाजपा के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के रिश्तेदार थे। मरने वालों में दो युवक, तीन महिलाएं और दो बच्चियां शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 7
हार्दिक व उनकी पत्नी, सिदिक्षा व नितिशा - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल की पत्नी के भाई के बेटे हार्दिक बिंदल (40), माता मंजू (62), पत्नी स्वाति (37) और दो बेटियों सिदिक्षा (6) और नीतिशा (2) के साथ ब्रह्मपुरी की शारदा रोड स्थित शिव शंकरपुरी कालोनी में रहते थे। वे परिवार और मौसी नीलम (55) एवं उनके बेटे आशुतोष (35) पुत्र मुकेश गोयल के साथ झुंनझुनू के रानी सती मंदिर गए थे। 
विज्ञापन

6 of 7
हादसे के बाद पीड़ित परिवार के घर जीड़ जमा। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस उपाधीक्षक (फतेहपुर सर्किल) राम प्रताप विश्नोई ने बताया कि फतेहपुर के नजदीक सालासर पुलिया पर चूरू की तरफ जा रहे ट्रक में पीछे चल रही कार घुस गई, जिससे ट्रक और कार दोनों में आग लग गई। कार में गैस किट लगी होने के कारण आग ने भयंकर रूप ले लिया, जिससे कार में सवार सभी सात लोग जिंदा जल गए।

यह भी पढ़ें: हादसे से मची चीख-पुकार: जानसठ में भाईचारे की ताकत से मदद को उठे हाथ, मंजर देख कांप गई लोगों की रूह
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मृतकों का घर। - फोटो : अमर उजाला
ट्रक में धागे के रोल रखे हुए थे ऐसे में उनमें भी आग लग गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को बाहर निकाला।  

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर हादसा: 650 रुपये के लिए दांव पर लगी थी जिंदगी, दो ने दम तोड़ा, मौत के मुंह से लौटीं 18 जानें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें