फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियां उफान पर, सहारनपुर में 20 गांवों का संपर्क कटा, कंधे पर बाइक व बकरे उठाने को मजबूर हुए लोग

Mon, 27 Jul 2020 09:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 6
बाइक व बकरों को कंधे पर उठाकर नदी पार करते युवक - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शिवालिक की पहाड़ियों और मैदानी क्षेत्र में भारी बारिश के बाद सोमवार सुबह बरसाती नदियां भी उफान पर आ गईं। क्षेत्र की अधिकांश बरसाती नदियां पानी से लबालब हो गईं।

इस दौरान जहां 20 गांवों को संपर्क कट गया वहीं सैकड़ों लोग किनारे पर ही फंसे रहे। कुछ लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए नदी को पार किया। इस दौरान कई लोग अपनी बाइक और बकरों को कंधों पर उठाकर नदी  पार करते नजर आए। देखें ये तस्वीरें :-
विज्ञापन

2 of 6
बकरे को कंधे पर उठाकर नदी पार करता युवक - फोटो : amar ujala
रविवार देर रात करीब तीन बजे शिवालिक की पहाड़ियों और मैदानी क्षेत्र में बारिश शुरू हुई। लगातार भारी बारिश के चलते सोमवार सुबह करीब 6 बजे शिवालिक की पहाड़ियों से निकलने वाली क्षेत्र की सभी बरसाती नदियां पानी से लबालब हो गईं।

सीजन में पहली बार नदियों में इतना पानी आया है। नदियों से घिरे सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी समेत करीब 20 से अधिक गांवों का करीब सात घंटे तक तहसील एवं जनपद मुख्यालय से संपर्क कटा रहा। दोपहर बाद पानी कम होने के बाद ही लोग गांव से बाहर आ-जा सके। 
विज्ञापन

3 of 6
बकरे को कंधे पर उठाकर नदी पार करता युवक - फोटो : amar ujala
दोपहर एक बजे तक नदियां पूरे उफान पर रहीं, जिससे नदियों से घिरे क्षेत्र जसमौर, शाहपुर, हुसैन मलकपुर, सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी, जैतपुर खुर्द, बाकरपुर, जैतपुर कलां मुर्तजापुर, मगनपुरा आदि 20 से अधिक गांवों का संपर्क बाकी जिले से कटा रहा।

बेहट-शाकंभरी देवी एवं बेहट-बिहारीगढ़ रूट भी दोपहर तक बंद रहे। नदियों के किनारे की फसलें भी जलमग्न हो गईं। कुछ स्थानों पर भूमि कटान भी हुआ है। 

 

4 of 6
बकरे को कंधे पर उठाकर नदी पार करता युवक - फोटो : amar ujala
पेयजल पाइपलाइन भी हुई क्षतिग्रस्त 
बादशाहीबाग में पेयजल समूह योजना के कुएं से मगनपुरा समेत कई गांवों को पेयजल की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाई हुई है। पाइपलाइन का कुछ हिस्सा बरसाती नदी में है। सोमवार को आए नदी में तेज बहाव के कारण पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई।

इस पाइपलाइन से मगनपुरा और आसपास के जिन गांवों में पेयजल की आपूर्ति होती थी, वह भी बाधित हो गई। करीब एक महीना पहले ही पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य भी कराया गया था। अब फिर से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। 
विज्ञापन

5 of 6
बकरे को कंधे पर उठाकर नदी पार करता युवक - फोटो : amar ujala
बाइक को उठाकर की नदी पार 
बरसाती नदी में उफान के कारण सबसे ज्यादा गांव शाहपुर और हुसैनमलकपुर के लोग प्रभावित हुए। गांव का संपर्क मार्ग कटने पर लोग नदी के एक छोर पर खड़े होकर पानी उतरने का इंतजार करते रहे। वहीं, कुछ युवक बाइक को कंधे पर उठाकर भी नदी पार करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाइक को कंधे पर उठाकर नदी पार करते युवक - फोटो : amar ujala
इसके अलावा एक युवक ने बकरे को कंधे पर उठाकर नदी पार की। दोपहर एक बजे के बाद नदियों में पानी कम होना शुरू हुआ, तब लोगों की आवाजाही शुरू हो सकी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें