फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, मुजफ्फरनगर में भारी ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान

Sat, 12 Dec 2020 01:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मुजफ्फरनगर में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शनिवार को मौसम और भी अधिक ठंडा हो गया। कई स्थानों पर तेज व हल्की बारिश हुई, तो मजफ्फरनगर में भारी ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ। भारी मात्रा में ओले गिरने से सड़कें जाम हो गई। लोग जेसीबी से ओले हटाते दिखे।  देखें तस्वीरें: -
विज्ञापन

2 of 6
मुजफ्फरनगर में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ समेत कई जिलों में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और तेज बारिश हुई। वहीं मुजफ्फरनगर के सिसौली व आसपास के इलाकों में भारी ओलावृष्टि हुई। यहां सड़कों पर काफी मात्रा में ओले जमा हो गए। 
विज्ञापन

3 of 6
मुजफ्फरनगर में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। जिले में सबसे अधिक ओलावृष्टि सिसौली और आसपास के क्षेत्र में हुई है। सड़कों पर बर्फ की चादर जमा हो गई, जिसे ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन से हटवाया। ओलावृष्टि होने से सरसों, गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है।

4 of 6
मुजफ्फरनगर में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने प्रशासन से फसलों के नुकसान का आकलन कर क्षतिपूर्ति कराने को कहा है बरसात और ओलावृष्टि के कारण मौसम का मिजाज भी काफी बदल गया है। ठिठुरन बढ़ने से सर्दी बढ़ गई है। 
विज्ञापन

5 of 6
मुजफ्फरनगर में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
भारी ओलावृष्टि से कई स्थानों पर सड़कें व रास्ते बंद हो गए। लोग अपने घरों व दुकानों के आगे से ओलों को हटाते दिखे। वहीं कई लोगों ने इस नजारे को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेरठ में बारिश - फोटो : hailstorm in muzaffarnagar
उधर, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, शामली व आसपास के अन्य जिलों में शहर व देहात के ज्यादातर स्थानों पर बारिश हुई और ठंडी हवाएं चलीं। सर्दी के मौसम में हुई बरिश ने वेस्ट यूपी में ठिठुरन बढ़ा दी। है। चिकित्सकों ने ठंड बढ़ने पर बच्चों, बुजुर्गों व बीमार लोगों को सर्दी से बचने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें