उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार को रुक-रुककर 12 घंटे तक हुई, बारिश से आम जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। रोशनगढ़, माल माजरा, जिवाना गुलियान में मकान की दीवार गिर गई।
भड़ल में घरों में पानी भर गया। परिवार के लोगों ने दूसरी जगह पहुंचकर जान बचाई। बड़ौत की सड़कों पर जलभराव से हालात मुश्किल हो गए।