फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां स्कूल जाने के लिए छात्र-छात्राएं करते हैं मौत का सफर, देखें तस्वीरें

Fri, 14 Jul 2017 01:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
विज्ञापन
1 of 8
बारिश का कहर
यहां का इन दिनों क्या हाल है यह तो आप फोटो देखकर ही अंदाजा लगा सकते हैं। फोटो में साफ दिख रहा है कि छात्र-छात्राएं कितनी मुश्किलों से स्कूल जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
बारिश का कहर
बिजनौर में अफजलगढ़ के गांव भज्जावाला से आसफाबाद चमन को जाने वाले मार्ग की हालत बारिश के बाद और बदहाल हो गई है।
विज्ञापन

3 of 8
बारिश का कहर
पानी के बहाव के कटान के कारण मार्ग काफी गहरा हो गया है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

4 of 8
बारिश का कहर
दो दिन पहले हुई बारिश का पानी इस पर अब तक जमा है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। और वो नाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 8
बारिश का कहर
ग्रामीण मिश्री सिंह, मंगू सिंह, योगेंद्र सिंह, याकूब, धन सिंह, गोपाल सिंह, छतरपाल, बलवीर सिंह का कहना है कि मार्ग काफी नीचा होने से पानी की निकासी ठीक से नहीं होती। पानी सड़क पर भरा रहता है।
विज्ञापन

6 of 8
बारिश का कहर
इससे स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं परेशान हैं। उन्हें स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी हो रही हैं। सवाल है कि उनकी इस समस्या को अधिकारी क्यों नहीं सुन रहे।
विज्ञापन

7 of 8
बारिश का कहर
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से समस्या का निदान कराने की मांग की, पर कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन

8 of 8
बारिश का कहर
उधर एसडीएम वीके सिंह का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें