फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार पर चढ़ी हरियाली मस्ती, झूम उठा तन-मन, देखें तस्वीरें

Fri, 14 Jul 2017 09:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शालू अग्रवाल, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
हरियाली मस्ती
हरियाली, संपन्नता और सौम्यता का प्रतीक हरा रंग इन दिनों हर ओर दिखाई दे रहा है। बाजार में भी हरे रंग की धूम है। हरी साड़ियां, हरी चूड़ियां महिलाओं को लुभा रही हैं। कपड़ों, चप्पलों, गहनों में भी हरे रंग की डिमांड है। तीज की रानी बनने को बेताब महिलाएं हरे रंग के डिजायनर आउटफिट और एसेसरीज खरीद रही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
हरियाली मस्ती
10 जुलाई से सावन की शुरुआत हो चुकी है। यूं तो पूरा सावन ही उल्लास और उमंग से भरपूर होता है। धार्मिक मान्यताओं से जुड़े त्योहारों के कारण सावन का रंग और गहरा हरा हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
हरियाली मस्ती
हर साल सावन अपना अलग रंग लेकर आता है। इस साल सावन का रंग एल्गी ग्रीन है। सुभारती विवि में फैशन कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. पिंटू मिश्रा कहते हैं इस बार सावन पर एल्गी ग्रीन या काई हरा रंग प्रमुख होगा। यह रंग पूरी तरह प्रकृति का रंग है। इसे शैवाल, काई और ढलते सूरज के संयोजन से बनाया जाता है। देखने में पैरट ग्रीन और समुद्री हरे के बीच की तरह दिखता है।

4 of 6
हरियाली मस्ती
पर्स, हैंडबैग, चश्मे, कलर कॉस्मेटिक , नेलपेंट, चूड़ियां, नेकलेस, पमपम ईयरिंग्स, बिंदी, आईशेडो, छतरियां, ज्वैलरी सभी कुछ हरा चाहिए। फुटवियर्स में भी जूते, चप्पलें, सैंडिल्स और जूतियां हरी चाहिए। एसेसरीज, कपड़े, जूते, गहने सभी कुछ हरा होना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
बाजार पर चढ़ी हरियाली मस्ती
हरे कुंदन या मोतियों से सजे गहने, हरे कपड़े, हरा मेकअप, हरे बालों के क्लिप, हरा बैग, हरी सैंडल, हाथों में हरी मेहंदी ऊपर से नीचे तक हरी-हरी। महिला संगठनों में सावन के लिए हरी थीम पर सभाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाजार पर चढ़ी हरियाली मस्ती
सभाओं में कई प्रकार की प्रतियोगिताएं होती हैं। मिसेज हरी भरी, मिसेज हरियाली, हरी रानी, ग्रीन क्वीन, सावन की रानी आदि। इन प्रतियोगिताओं में हरे रंग को महत्व दिया जाता है, इसलिए महिलाएं हरे रंग को प्राथमिकता दे रही हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें