फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बारिश ने मेरठ में तोड़ा 42 साल का रिकॉर्ड, तापमान 10 डिग्री लुढ़का, बरबाद हुई धान की फसल

Mon, 10 Oct 2022 08:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिमी यूपी में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। वहीं तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि भारी बारिश से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
1 of 6
बारिश से फसलें बरबाद - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी में चार दिन तक बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को दिन में रिमझिम बारिश शुरु हुई और रविवार तक जारी है। आगे भी बरसात के आसार से तापमान का स्तर कम होे की संभावना जताई गई है। बदल रहे मौसम के साथ कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर नम हवाओं के असर के साथ ही चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके चलते 11 अक्तूबर तक भारी वर्षा होने का अनुमान है।

वेस्ट यूपी में 2 दिन से हो रही झमाझम बारिश के बीच तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे आ गया।  लगातार बारिश के चलते मौसम ठंडा हो गया कि।  बारिश ने पिछले 42 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है अब तक मेरठ में 80 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। आगे तस्वीरों में देखें आखिर कैसे आफत बनकर बरस रही है बारिश।
विज्ञापन

2 of 6
बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का  कहना है कि इस भारी वर्षा से लगभग सभी फसलों को नुकसान है, धान व गन्ने की खड़ी फसल गिर रही है वहीं कुछ समय पहले बोई गई सब्जी की फसल जैसे गोभी धनिया पालक मूली आदि अधिक पानी से गल जाने की संभावना है एवं अगेती आलू सहित अन्य सब्जियों की बुवाई में भी विलम्ब होगा जिसका असर से आने वाले समय मे सब्जियों के दाम बढ़ सकते है। अभी  24 से 48 घंटे का भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया है भी जनजीवन भी प्रभावित हो गया ।

 
विज्ञापन

3 of 6
बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में 120एमएम हुई बारिश 
बिजनौर जनपद में पिछले तीन दिनों 120 एमएम बारिश हुई। अकेले रविवार को 75 एमएम बारिश हो चुुकी है। बारिश धान, उड़द आदि फसलों के लिए आफत बन गई है। मूसलाधार बारिश से धान की फसल को ज्यादा नुकसान है। शनिवार रात्रि व रविवार दिनभर तेज बारिश होने पर सड़क से लेकर खेत तक जलमग्न हो गए है।

4 of 6
खेत में बिछी धान की फसल। - फोटो : अमर उजाला
धान की फसल पकी खड़ी है और खेत में पानी भरा होने पर जरासी हवा चली तो धान पानी में गिर जाएगी, जिससे धान का दाना काला पड़ जाएगा। कटाई में भारी परेशानी होगी आधा दाना खेत में गिर जाएगा।मौसम साफ होने पर कृषि विभाग नुकसान का आकलन कराएगा।
विज्ञापन

5 of 6
rain in up - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में बारिश ने फसलें कीं बर्बाद
सहारनपुर जनपद में बीते  दो दिनों से हल्की बारिश हुई है। महानगर में बारिश नहीं हुई, जबकि छुटमलपुर, बेहट, चिलकाना, गंगोह में हल्की बारिश हुई। देवबंद में पूरी रात हल्की बारिश होती रही। बरसात से धान की फसल प्रभावित हुई है। खादर क्षेत्र में धान की फसलों में जलभराव होने से कटाई भी प्रभावित हुई है। बाकी अभी कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दो मकान गिरे, अग्निवीर भर्ती एक दिन के लिए स्थगित
मुजफ्फरनगर जिले में लगातार तीसरे दिन भी रुक-रुककर बरसात होती रही। सिकंदरपुर गड़वाड़ा और पुरकाजी में बारिश के कारण दो मकान गिर गए, हालांकि परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे। बारिश के कारण चौधरी चरण सिंह स्पोटर्स स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली एक दिन के लिए स्थगित करनी पड़ी। धान और सब्जी के किसानों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें