फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: आपूर्ति विभाग की तीसरे दिन भी पेट्रोल पंपों पर छापेमारी, कई जगह मिली घटतौली

Wed, 04 Sep 2019 01:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
पेट्रोल पंपों पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
नकली पेट्रोल-डीजल के काले कारोबार का भंडाफोड़ होने के बाद पेट्रोल पंप मालिकों में हड़कंप है। सोमवार को आपूर्ति विभाग द्वारा चलाए गए शहर के पेट्रोल पंप चैकिंग अभियान के तहत  तीसरे दिन भी छापेमारी जारी है। बुधवार को एडीएम सिटी, एटीएम प्रशासन, आपूर्ति विभाग, बाट माप विभाग के के अधिकारियों ने कई जगह पहुंचकर पेट्रोल पंपों की चैकिंग की। 
विज्ञापन

2 of 6
पेट्रोल पंपों पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को आपूर्ति विभाग की टीम शहर के सूरजकुंड स्थित संजय जैन के पेट्रोल पंप मैसर्स सूरज कुंड फिलिंग स्टेशन पर छापेमारी की। टीम ने यहां काफी देर तक पूछताछ व जांच पड़ताल की। इस दौरान विभाग की टीम ने जांच के लिए पेट्रोल के नमूने भी लिए। इसके अलावा हापुड़ रोड स्थित राइजिंग फिलिंग स्टेशन, काम्या फिलिंग स्टेशन बिजली बंबा बाईपास रोड पर भी छापेमारी की गई। 
 
विज्ञापन

3 of 6
पेट्रोल पंपों पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले मंगलवार को टीम ने शहीद सतपाल सर्विस स्टेशन सरधना रोड कंकरखेड़ा, साकेत सर्विस स्टेशन डीलर एचपीसीएल मवाना रोड, जगदीश फ्यूल्स रोहटा रोड और नंबरदार ऑयल कंपनी बिजौली हापुड़ रोड पर पेट्रोल पंपों की जांच कर नमूने लिए। टीम ने पेट्रोल व डीजल के सैंपल जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे हैं। 
 

4 of 6
पेट्रोल पंपों पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों के अनुसार शहीद सतपाल सर्विस स्टेशन सरधना कंकरखेड़ा में बांट-माप विभाग द्वारा पांच लीटर मानक के आधार पर पेट्रोल एवं डीजल में 0.50 प्रतिशत से अधिक वेरियेशन के दृष्टिगत बात माप विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
नकली पेट्रोल-डीजल - फोटो : अमर उजाला
20 अगस्त को आईजी आलोक सिंह के निर्देश पर एसपी देहात अविनाश पांडेय ने मिलावटी तेल की शिकायत पर पारस केमिकल और गणपति पेट्रो केमिकल फैक्टरी पर कार्रवाई कर केमिकल फैक्ट्री के मालिकों सहित 10 लोगों को जेल भेजा था। जेल में बंद सभी आरोपियों पर जिलाधिकारी ने रासुका व गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई निर्देश दे रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नकली पेट्रोल-डीजल - फोटो : अमर उजाला
पूरे प्रकरण में एसआईटी जांच कर रही है। मंगलवार को पुलिस ने नितिन जैन उर्फ गुड्डू पुत्र सुभाष जैन निवासी कमलानगर थाना टीपीनगर को परतापुर थाने बुलाया और फिर गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर परतापुर आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि नितिन जैन को एसआईटी द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें