पुलवामा हमले में शहीद हुए शामली के वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए जाते समय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी काफिले के साथ कैराना में एक ढाबे पर पहुंच गए। ढाबे पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने आम लोगों की तरह चाय पी और नाश्ता लिया। युवाओं ने राहुल गांधी के साथ सेल्फी ली तो प्रियंका ने महिलाओं से बातचीत की और बच्चों को दुलार किया।
विज्ञापन
2 of 17
priyanka gandhi rahul gandhi
बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के काफिले ने हरियाणा के पानीपत होते हुए यूपी में प्रवेश किया। यमुना ब्रिज बॉर्डर के निकट ही कैराना क्षेत्र में सड़क किनारे एक ढाबे पर उनका काफिला रुका।
विज्ञापन
3 of 17
priyanka gandhi rahul gandhi
वहीं काफिले की कार से उतरे सशस्त्र कमांडो को देखकर ढाबा संचालक सचिन कुमार एक बार तो सकपका गए, लेकिन जब उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका को देखा तो उन्हें एक बारगी तो यकीन नहीं हुआ।
4 of 17
priyanka gandhi rahul gandhi
इसके बाद राहुल, प्रियंका, उनके साथ राज बब्बर और ज्योतिरादित्य सिंधिया टिन शेड के नीचे कुर्सी पर बैठ गए। उन्होंने यहां सादगी के साथ चाय नाश्ता किया। इस दौरान उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा होने लगी। युवाओं ने राहुल के साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन
5 of 17
priyanka gandhi rahul gandhi
इस दौरान वहां पहुंची कई महिलाओं के साथ प्रियंका ने बातचीत करते हुए उनका हालचाल जाना और उनके साथ घर परिवार की बात की। इस दौरान प्रियंका गांधी एक साधारण गृहिणी की तरह नजर आईं।
विज्ञापन
6 of 17
priyanka gandhi rahul gandhi
प्रियंका ने महिलाओं को अपने हाथ से नाश्ता कराया और साथ में मौजूद बच्चे को अपने पास में बैठाकर दुलार किया। करीब 15 मिनट रुकने के बाद राहुल गांधी का काफिला शामली की तरफ रवाना हो गया।
विज्ञापन
7 of 17
priyanka gandhi rahul gandhi
600 रुपये का भुगतान किया
राहुल गांधी का काफिला तकरीबन करीब डेढ़ बजे यमुना ब्रिज के निकट स्थित शिव शक्ति ढाबे पर रुका। ढाबा संचालक सचिन के मुताबिक राहुल-प्रियंका के पहुंचते ही वह अचंभित रह गया। उनकी आवभगत की, लेकिन वह टिन शेड के नीचे कुर्सियों पर बैठ गए। उसने कभी सोचा भी नहीं था कि उनके साधारण से दिखने वाले ढाबे पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी पहुंच सकते हैं। चाय के साथ नाश्ते में नमकीन और बिस्कुट लिए और जाते समय उन्हें 600 रुपये भुगतान किया।
8 of 17
priyanka gandhi rahul gandhi
उनके साथ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। करीब 15 मिनट तक वह ढाबे पर रुके रहे।
9 of 17
priyanka gandhi rahul gandhi
राहुल ने जीता युवाओं का दिल
कैराना क्षेत्र में एक साधारण से ढाबे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी की सूचना पर भारी संख्या में युवा वहां जमा होने लगे। इसके चलते वीवीआईपी की सुरक्षा को लेकर एसपीजी के जवानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें घेरने लगी। राहुल ने युवाओं के साथ सेल्फी खिंचवाते हुए उनका दिल जीत लिया।
10 of 17
priyanka gandhi rahul gandhi
कार्यकर्ताओं को नहीं लगी भनक
राहुल गांधी का दौरा इतना गोपनीय रहा कि कैराना में कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं को पहले से उनके आने की भनक तक नहीं लगी। जब कैराना में अचानक उनके पहुंचने की सूचना मिली, तो कांग्रेसियों में खलबली मच गई। जब तक पार्टी कार्यकर्ताओं को जानकारी लगी, तब तक वे कैराना से रवाना हो चुके थे। इस कारण किसी भी कार्यकर्ता की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।