martyr ajay kumar
दो आतंकी मार गिराए थे
सेना के जवान (अजय के दोस्त) ने बताया कि वह भी मुठभेड़ में अजय के साथ था। रविवार रात करीब 12 बजे थे। एक सूचना पर यूनिट के मेजर विभूति शंकर के नेतृत्व में अजय और सेना के करीब 30 जवान दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में पिंगलीना क्षेत्र में पहुंचे। जहां पर एक मकान में पांच आतंकी छुपे थे। आतंकियों से सीधी मुठभेड़ हुई। सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया। सेना मकान में सर्च ऑपरेशन कर रही थी। पूरा मकान खंगाल डाला, लेकिन कुछ नहीं मिला। जिस पर सेना ने वापस लौटने की तैयारी कर ली थी। तभी मकान के पास एक गड्ढे में छुपे एक आतंकी ने सेना पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं, जिसमें अजय शहीद हो गए थे।