फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की अंतिम यात्रा में साथ चले इतने कदम, छोटा पड़ गया श्मशान, हर तरफ उठी बदले की आवाज

Sun, 17 Feb 2019 11:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

  • हर जुबां पर एक ही आवाज, आतंकियों पर हो प्रहार।
  • शहीद प्रदीप की अंतिम यात्रा में उमड़ा दो किमी लंबा जनसैलाब।
  • सर्वसमाज के लोग शामिल हुए, श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
1 of 10
shamli jawan
पुलवामा हमले में शहीद हुए शामली में बनत कस्बे में शहीद प्रदीप की शवयात्रा में दो किमी लंबा सैलाब उमड़ा। चारों तरफ तिरंगे लहरा रहे थे। कस्बे की गलियों में पाकिस्तान मुर्दाबाद, शहादत का बदला लो ,बदला लो के नारे गूंज रहे थे। घर की छतों से महिलाएं और बच्चे पुष्प वर्षा कर रहे थे। सबकी जुबां पर एक ही बात थी पाकिस्तान को सबक सिखाओ।  
विज्ञापन

2 of 10
shamli jawan
श्रद्धांजलि सभा के बाद करीब नौ बजे शहीद प्रदीप की अंतिम यात्रा शुरू हुई तो हजारों की भीड़ से कस्बे की गलियां भर गई। शव के पीछे दो किमी लंबी लाइन थी। शव के साथ डीएम और एसपी चल रहे थे। सीआरपीएफ और आरएएफ आदि कई कंपनियों के कमांडेंट और सलामी गारद भी साथ थी। कस्बे के अलावा आसपास के कई गांवों से सर्वसमाज के लोग पहुंचे। व्यापारी, उद्यमी, मजदूर, किसान सब इसमें शामिल थे। 

 
विज्ञापन

3 of 10
shamli jawan
हर किसी में शहीद के अर्थी को कंधा देने की होड़ मची थी। मकान की छतों से महिलाएं और बच्चे पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि दे रहे थे। गांव की गलियों में पाकिस्तान मुर्दाबाद और शहीदों की शहादत का बदला लो के नारे गूंज रहे थे। गलियों से होते हुए शवयात्रा खेतों के बीच से गुजरे रास्तों से होती हुई शमशान घाट पहुंची। 

 

4 of 10
shamli jawan
छोटा पड़ गया श्मशान घाट  
काफी बड़ी जगह में बना श्मशान घाट भी हजारों के सैलाब के आगे छोटा पड़ गया। लोग उसकी दीवारों पर चढ़ गए. लेकिन इसके बाद भी हजारों लोग बाहर खेतों में रह गए। सैकड़ों युवक तो पेड़ों पर ही चढ़ गए। पुलिस प्रशासन के लोग भी लोगों को सचेत करते रहे।  
विज्ञापन

5 of 10
shamli jawan
मंत्री और अफसरों ने दिया कंधा 
अंतिम यात्रा में मंत्री और अफसरों ने भी शहीद प्रदीप को कंधा दिया। केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह, प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा के अलावा डीएम अखिलेश, एसपी अजय कुमार के अलावा सीआरपीएफ ,आरपीएफ आदि कई बटालियनों के कमांडेंट और अन्य अधिकारियों ने भी प्रदीप के शव को कंधा दिया।  
विज्ञापन

6 of 10
shamli jawan
स्कूलों में छुट्टी, बाजार बंद 
शहीद प्रदीप की अंतिम यात्रा के चलते गांव के निजी स्कूलों में अवकाश कर दिया गया था। कस्बे की दुकानें भी पूरी तरह बंद रही। हर कोई शहीद के परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहा था।  
 
विज्ञापन

7 of 10
shamli jawan
मुस्लिम बोले पाकिस्तान को सबक सिखा दो 
शहीद प्रदीप की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल हुए। सलमान ,हाशिम और अफजल आदि ने बताया कि प्रदीप अपने कस्बे का बेटा था। वो काफी मिलनसार मृदुभाषी था। यही वजह था कि मुस्लिम भी बड़ी संख्या में इसमें शामिल हुए। अकरम ने कहा कि पाकिस्तान से बदला लेने का वक्त आ गया है। उसने देश में आतंकवाद फैला रखा है। अफजल का कहना था कि इस तरह के हमले कायर करते हैं। आतंकियों को उन्हीं की भाषा में सबक सिखाना होगा तभी ये सब रुकेगा। 

8 of 10
shamli jawan
यकीन नहीं हो रहा प्रदीप चला गया 
प्रदीप की अंतिम यात्रा में शामिल उसके दोस्त अमित ने बताया कि अमित उसका सहपाठी रहा है। बेहद मिलनसार था। पिछले दिनों अपने  भाई की शादी में प्रदीप कस्बे में आया था। आठ फरवरी को वो शामली में मिला। उसके साथ उसका छोटा बेटा भी था। बेटे से उसने मेरा परिचय कराया। बताया कि ये उनके सहपाठी हैं। बेटा भी बहुत खुश हुआ। शुक्रवार की रात को जब प्रदीप की शाहदत की खबर आई तो उसे यकीन ही नहीं हुआ था। अब उसकी याद आती है तो आंखे भर आती हैं।  

9 of 10
shamli jawan
शहीद पिता प्रदीप को श्रद्धांजलि देकर बिलख पड़ा सिद्धार्थ 
जनता दर्शन के दौरान अपने अपने शहीद पिता को श्रद्धांजलि देने आए बडे़ पुत्र सिद्धार्थ ने जैसे ही पिता के शव पर पुष्पांजलि दी। तो वह बिलख बिलख कर रो पड़ा। लोगों से उसे संभाला। बाद में उसने अपने पिता के शव को मुखाग्नि दी। सिद्धार्थ का कहना था कि पापा की शहादत का बदला लेना चाहिए। सरकार को बातचीत नहीं बल्कि इस बार पाकिस्तान से आरपार कर देना चाहिए ।
विज्ञापन

10 of 10
pulwama attack
श्रद्धांजलि के दौरान परिवार के सदस्यों का हाल देख कई बार माहौल भावुक हुआ। शव के पास आते ही परिवार और रिश्तेदार बिलखते तो वहां सन्नाटा पसर जाता। वहां का भावुक माहौल देख खुद एसपी अजय कुमार कई बार भावुक हुए। उन्होंने कुछ लोगों को तो गले लगाकर सांत्वना दी। परिजनों को समझाया कि ये सरकार शहादत का बदला जरूर लेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें