फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल-प्रियंका ने शहीदों के परिजनों से साझा किया दर्द, ये 7 तस्वीरें बयां कर रही सच्चाई

Wed, 20 Feb 2019 11:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 7
लोगों से बात करते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने शहीद अमित की तेरहवीं में पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने कस्बा बनत के शहीद प्रदीप के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। राहुल-प्रियंका ने शहीदों के परिजनों से की खास बातचीत, आगे जानिए क्या:-
विज्ञापन

2 of 7
priyanka gandhi rahul gandhi
राहुल गांधी ने कहा कि उनके पिता के साथ भी ऐसा ही हुआ था। इसलिए वे शहीद परिवारों का दुख जानते हैं। दुनिया में कोई ताकत नहीं जो हिंदुस्तान को डरा सके।
विज्ञापन

3 of 7
priyanka gandhi rahul gandhi
बुधवार दोपहर करीब दो बजे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पंजाबी कॉलोनी स्थित रघुनाथ मंदिर में शहीद अमित की तेरहवीं में पहुंचे। सभी ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

4 of 7
priyanka gandhi rahul gandhi
राहुल गांधी ने कहा कि हमें दुख है, लेकिन गर्व भी है कि हिंदुस्तान के लिए इन वीरों ने अपनी जान दी। हम पांच मिनट इस दुख की घड़ी में आपका हाथ पकड़कर बैठने आए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
priyanka gandhi rahul gandhi
राहुल ने कहा कि दुनिया में कोई शक्ति नहीं जो इस देश को डरा सके और पीछे हटा सके। ये देश वीरों का देश है और ये शहीद जवान इसका उदाहरण हैं। हम ऐसे वीर बेटे, उनके परिजनों को देश की तरफ से नमस्कार करते हैं। ये देश सबका देश हे। प्यार और भाईचारे का देश है।
विज्ञापन

6 of 7
priyanka gandhi rahul gandhi
पूरा देश शहीद परिवारों का कर्जदार : प्रियंका गांधी
प्रिंयका गांधी ने कहा कि शहीद हुए जवानों का पूरा देश कर्जदार है। हम सबके दिलों में दुख है। हमने भी ऐसा ही दुख खुद देखा है। हम पूरी तरह से इस दर्द को समझ सकते हैं। पूरा देश आपके साथ है। हम आपके साथ है और हमेशा आपकी देखभाल करेंगे। जिन्होंने देश के लिए जीवन दिया हमेशा के लिए उनके प्रति आदर सम्मान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
priyanka gandhi rahul gandhi
शहीद प्रदीप के बेटे से पूछा, सीआरपीएफ की नौकरी कैसी है
बनत में शहीद प्रदीप के बेटे सिद्धार्थ से बंद कमरे में बातचीत की। पूछा कि सीआरपीएफ की नौकरी कैसी है। पापा क्या बताते थे। इसके अलावा प्रियंका गांधी ने शहीद परिवार की महिलाओं का ढांढस बांधाया। शहीद प्रदीप के छोटे बेटे विजयंत से भी बातचीत की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें