फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा कफन मेरी मां बस, किस्मत वालों को मिलता है, झकझोर देंगी शहीद के अंतिम संस्कार की ये तस्वीरें

Wed, 20 Feb 2019 07:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मां देख तिरंगा मेरे तन पर, कितना सुंदर खिलता है। ऐसा कफन मेरी मां बस, किस्मत वालों को मिलता है। देकर समर्पण मातृभूमि को, गर्व से मैं इठलाता हूं। मैं तेरा बेटा बनकर आया, इस दुनिया में मां, लेकिन भारत मां का बेटा बनकर इस दुनिया से जाता हूं। आपके हवाले वतन... मैं चला अंतिम यात्रा पर...

विज्ञापन
1 of 9
शहीद अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
मां देख तिरंगा मेरे तन पर, कितना सुंदर खिलता है। ऐसा कफन मेरी मां बस, किस्मत वालों को मिलता है। देकर समर्पण मातृभूमि को, गर्व से मैं इठलाता हूं। मैं तेरा बेटा बनकर आया, इस दुनिया में मां, लेकिन भारत मां का बेटा बनकर इस दुनिया से जाता हूं। आपके हवाले वतन... मैं चला अंतिम यात्रा पर...
विज्ञापन

2 of 9
martyr ajay kumar
देश की सेवा करने का जज्बा लिए अजय कुमार विदा हो गए। अपने साथियों को इस देश का जिम्मा देकर अंतिम यात्रा पर निकल गए। वहीं गांव बसा टीकरी उर्फ बसी टीकरी के लाल अजय कुमार की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

3 of 9
martyr ajay kumar
मंगलवार दोपहर गांव पतला के आईटीआई कॉलेज के मैदान में शहीद को अंतिम विदाई दी गई तो देशभक्ति के नारों से आसमान गूंज उठा। हर किसी के चेहरे पर गम और आंखों में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से की आग दिखाई दी।

4 of 9
शहीद अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर मेरठ के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, कैबिनेट मंत्री सत्यपाल सिंह, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, रालोद महासचिव जयंत चौधरी, सांसद कांता कर्दम, विधायक संगीत सोम के अलावा पुलिस, प्रशासन व सेना के जवानों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

5 of 9
शहीद अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
मासूम आरव ने दी मुखाग्नि
दोपहर करीब एक बजे अजय के ढाई वर्षीय पुत्र आरव ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, अजय तेरा नाम रहेगा’ और ‘भारत माता की जय’ आदि जयघोषों से आसमान गूंज उठा।
विज्ञापन

6 of 9
शहीद अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
जानी क्षेत्र के गांव बसा टीकरी निवासी वीरपाल सिंह के पुत्र सेना के जवान अजय कुमार रविवार रात पुलवामा में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।
विज्ञापन

7 of 9
शहीद अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
वहीं सोमवार रात उनका पार्थिव शरीर मेरठ के सैनिक अस्पताल में लाया गया था। यहां से मंगलवार सुबह आठ बजे सेना के जवानों और आर्मी बैंड के साथ पूरा काफिला गांव बसा टीकरी के लिए रवाना हुआ। पूर्वाह्न 11:30 बजे यह काफिला उनके घर पहुंचा जहां भारी हुजूम जमा हो चुका था। रास्ते भर शहीद के पार्थिव घर से शहीद अजय की अंतिम यात्रा आईटीआई कॉलेज पतला के लिए रवाना हुई। लगभग डेढ़ किमी की इस दूरी में इस कदर भीड़ उमड़ रही थी कि सेना, पुलिस व ग्रामीणों को व्यवस्था बनाने में एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा।

8 of 9
martyr ajay kumar
सेल्फी लेते रहे, लगते रहे नारे
पार्थिव शरीर के काफिले को देखकर औघड़नाथ मंदिर पर कई लोग हाथ जोड़कर खड़े हो गए। इसके अलावा चौराहों पर लोगों ने काफिले को अपने कैमरे में कैद किया और सेल्फी भी ली। वही, चौराहों पर लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। भारत माता के नारे और अजय कुमार अमर रहें के साथ काफिला आगे बढ़ता गया।
विज्ञापन

9 of 9
martyr ajay kumar - फोटो : अमर उजाला
18 गढ़वाल रेजीमेंट को मिली जिम्मेदारी
शहीद अजय के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी 18 गढ़वाल रेजीमेंट को दी गई। फूलों से सजे वाहन के आगे सैन्य और सिविल पुलिस के अधिकारियों का काफिला चल रहा था। रेजीमेंट के जवानों ने शस्त्रों द्वारा सलामी दी। इसके बाद पाइप बैंड द्वारा अजय को विदाई दी गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें