प्रदर्शन करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
गंगोह में भी मुस्लिम समाज ने दुकानों को बंद रखा। बंद का असर नगर क्षेत्र के साथ- साथ गांव में भी दिखाई दिया। नगर के अति व्यस्त क्षेत्र सब्जी मंडी मेन बाजार, मेटाडोर स्टैंड, रोडवेज बस स्टैंड और नानौता अड्डा आदि में दुकानें बंद रहीं। वहीं दूसरे समुदाय की दुकानें खुली रहीं। लखनौती में बाजार बंद रहे। यहां भी दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने दुकानें खोलीं, लेकिन ग्राहक नहीं आए। पुलिस दिनभर गश्त करती रही।