दिल्ली के इंडिया गेट के सामने पार्क में आयोजित हुनर हाट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मेरठी रेहान के टी-स्टाल पर चाय की चुस्की ली थी। रेहान ने बताया प्रधानमंत्री के स्टाल पर आने के बाद वह रातों-रात प्रसिद्ध हो गए। प्रधानमंत्री ने ट्विटर और फेसबुक एकाउंट पर चाय पीने का फोटो अपलोड किया था।