जल चढ़ाते शिवभक्त
- फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर बाबा औघड़नाथ मंदिर के मुख्य मार्ग पर लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। गर्भ गृह में देशी और विदेशी फूलों की सजावट की गई है। मंदिर समिति अध्यक्ष डॉ. महेश बंसल और महामंत्री सतीश सिंघल के अनुसार मंदिर में बैरिकेडिंग, जल की व्यवस्था, निशुल्क जूता स्टैंड, गार्ड सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था आदि तैयारियां की गई है।