मेरठ के हापुड़ चुंगी पर कैपिटल हॉस्पिटल में गुरुवार को अचानक लिफ्ट टूटने से जच्चा की मौत हो गई, जबकि वार्ड ब्वॉय समेत तीन लोग घायल हो गए। महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ कर दी।
बेटी को जन्म देते ही कुछ देर बाद हादसे में करिश्मा की सांसों की डोर टूट गई और मासूम से मां का आंचल छिन गया। जो परिवार वाले बच्ची के जन्म के बाद मिठाई बांट रहे थे, दूसरे ही पल उन पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल में मौजूद हर शख्स यही कह रहा था कि हे भगवान ये क्या हो गया। अब मासूमों का क्या होगा।