फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदीप आत्रेय हत्याकांड: छह दिन, 100 से ज्यादा से पूछताछ, वारदात के सिरे नहीं जोड़ पा रही पुलिस  

Thu, 15 Oct 2020 12:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

- प्रदीप आत्रेय हत्याकांड में अभी भी पुलिस खाली हाथ, बड़ौत पहुंचे एसपी ने ली मामले में अपडेट
- 50 से ज्यादा मोबाइल नंबर सर्विलांस पर, नगर और बाहर के 300 संदिग्ध लोगों का किया जा चुका सत्यापन
विज्ञापन
1 of 5
cement trader murder - फोटो : अमर उजाला
बागपत के बड़ौत में छह दिन बीत जाने के बावजूद सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय हत्याकांड में पुलिस खाली हाथ है। पुलिस अब 100 से अधिक संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर चुकी है। 50 से अधिक नंबर सर्विलांस पर लगाए हैं, लेकिन वारदात के सिरे जोड़ने में अब तक नाकाम रही है। बुधवार को एसपी अभिषेक सिंह ने बड़ौत पहुंचकर कार्रवाई का अपडेट लिया और पुलिस को दिशा निर्देश दिए।

 
विज्ञापन

2 of 5
cement trader murder - फोटो : अमर उजाला
सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय की हत्या की वारदात में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। अब तक 100 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। एसपी अभिषेक सिंह और एएसपी मनीष मिश्रा ने कोतवाली पहुंचकर सीओ आलोक सिंह और कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा से प्रदीप आत्रेय हत्याकांड में अभी तक हुई कार्रवाई का अपडेट लिया।
विज्ञापन

3 of 5
cement trader murder - फोटो : अमर उजाला
सीओ ने बताया कि अभी तक लगभग 300 संदिग्ध लोगों का सत्यापन हो चुका है, इनमें नगर और बाहर के लोग शामिल हैं। अभी तक 100 से ज्यादा संदिग्ध लोग पूछताछ के दायरे में आ चुके हैं। अभी भी दबिश और पूछताछ जारी है। एसपी ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही है।

 

4 of 5
cement trader murder - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गत नौ अक्तूबर को बिनौली रोड पर बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय को गोली मार दी थी, जिसके बाद उन्हें मेरठ के जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया था। 11 अक्तूबर की रात उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के भतीजे अभिषेक आत्रेय ने 82 हजार रुपये लूट का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cement trader murder - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों के पास थी सटीक जानकारी
सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय पर हमले और लूट की वारदात से पहले बदमाशों ने पूरी जानकारी जुटाई थी। जिस तरह वारदात हुई, उससे लगता है कि बदमाश सीमेंट खरीदने के बहाने पहले भी दुकान पर पहुंचकर रेकी कर चुके थे। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें