मेरठ से सटे मवाना में घने जंगल में खेतों के बीच जिस स्थान पर धर्मेंद्र ने आलीशान फार्म हाउस का निर्माण किया है, वहां दिन में भी अकेले जाने में डर लगता है। आसपास के खेतों में किसानों ने जंगली जानवरों से फसल के बचाव के लिए तारबंदी कर रखी है। ऐसे में लोग सहसा ये सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर इस निर्माण के पीछे मोटी धनराशि खर्च करने मकसद क्या है?
लोगों का कहना है कि यदि जमीन खरीद कर ही बनानी थी तो सड़क के आसपास भी जमीन मिल सकती थी। लोगों का कहना है कि शायद कुछ छिपाने के लिए ही जंगल के बीच में फार्म हाउस का निर्माण किया गया है।