फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पीर खुशहाल की चिल्लागाह पर चला बुलडोजर, ढाई घंटे में हुई बड़ी कार्रवाई, देखिए तस्वीरें

Thu, 12 Nov 2020 03:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 9
चिल्लागाह पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने वन विभाग की 98 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए गांव बिहारगढ़ स्थित पीर खुशहाल की चिल्लागाह पर जेसीबी चलाकर ध्वस्तीकरण किया। पीर खुशहाल की पत्नी ने विरोध किया तो प्रशासन ने हाईकोर्ट और नियम का हवाला दिया और जमीन खाली करने को कहा। चिल्लागाह की आरामगाह में दस कमरों के आगे बने बरामदे और आगे के हिस्से को गिराने के बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन

2 of 9
अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala
पीर खुशहाल का 2017 में निधन हो गया था। उनके देश-विदेश में काफी अनुयायी हैं। एडीएम प्रशासन अमित सिंह, डीएफओ सूरज कुमार, एसपी देहात नेपाल सिंह आरएएफ, पीएसी, पुलिस को साथ लेकर बुधवार करीब दो बजे बिहारगढ़ स्थित चिल्लागाह पहुंचे। उनकी पत्नी नाजिया अफरीदी ने कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि धर्मस्थल को नहीं तोड़ा जा सकता। अफसरों ने वन विभाग का लीज का समय पूरा होने और हाईकोर्ट के आदेश का हवाला दिया और कहा कि निर्माण अवैध रूप से किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 9
अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala
एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी। जमीन खाली कराकर वन विभाग के सुपुर्द की जाएगी। उन्होंने बताया कि ‘यह जमीन वन विभाग की है’ अगस्त माह में नोटिस चस्पा किया जा चुका है, इसके बाद भी एक नोटिस जमीन को खाली कराने के लिए जारी हुआ है।

4 of 9
अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala
यह है मामला
गांव बिहारगढ़ में एक नवंबर 1975 को खसरा नंबर 353 और 354 की 6.52 हेक्टेयर वन विभाग की जमीन सूफी मोहम्मद खुशहाल पुत्र बहादुर खां को 30 साल के लिए आवंटित की गई थी। जमीन के आवंटन का समय 31 अक्तूबर 2005 को पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

5 of 9
अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala
लीज समाप्त होने के बाद भी सोया रहा वन विभाग 
पीर खुशहाल को आवंटित जमीन की लीज का समय 15 साल पहले पूरा होने के बाद भी वन विभाग ने जमीन को खाली कराने का प्रयास नहीं किया। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने इस मामले में संजीव बालियान ने डीएम को पत्र लिखकर सरकारी जमीन खाली कराने के लिए कहा। इसके बाद प्रशासन ने जमीन खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन

6 of 9
अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala
पीर खुशहाल की जमीन के मामले को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने 19 अगस्त 2020 को जिलाधिकारी सेल्वा जे को एक पत्र लिखा। इस पत्र में कहा गया कि वर्ष 1975 में दी गई जमीन के आवंटन का समय 31 अक्तूबर 2005 को पूरा हो गया। पीर खुशहाल की मृत्यु भी हो चुकी है। कोर्ट में भी इस जमीन को लेकर कोई मामला नहीं है। कोर्ट ने कहा प्रशासन वन विभाग की इस जमीन को तत्काल खाली कराए।
विज्ञापन

7 of 9
अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala
केंद्रीय राज्यमंत्री बालियान के पत्र के बाद वन विभाग ने उक्त जमीन पर एक नोटिस चस्पा किया, जिसमें कहा गया कि जमीन वन विभाग की है। पीर खुशहाल की पत्नी पिरानी नाजिया अफरीदी और प्रबंधक सूफी जव्वाद को जमीन खाली करने के लिए कहा गया। इसके बाद एक दूसरा नोटिस जारी हुआ।

8 of 9
डॉ. संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला
बालियान ने पूछा था किसके दबाव में है प्रशासन
संजीव बालियान ने इस मामले में डीएम और डीएफओ दोनों को फोन करके पूछा कि जमीन को खाली नहीं कराने के पीछे किसका दबाव है। प्रशासन किस बात के दबाव में है। 
विज्ञापन

9 of 9
मौके पर भारी फोर्स - फोटो : अमर उजाला
पहले दिन ढाई घंटे ही चली कार्रवाई 
वन विभाग की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए पीर खुशहाल के बिहारगढ़ स्थित चिल्लागाह में पहले दिन केवल ढाई घंटे की कार्रवाई हुई। इस दौरान जेसीबी से चिल्लागाह दस कमरों के आगे का हिस्सा जेसीबी से ध्वस्त कराया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें