फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पत्नी-बेटी की हत्या के बाद खुदखुशी, सुसाइड नोट में बेटे के लिए लिखी ये बड़ी बात

Tue, 06 Nov 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
मृतक की बहन
सोमवार तड़के के चार बजे थे। इश्तियाक ने विवाहित बहन शबनम को फोन किया। बोला, शायरा (पत्नी) और बेटी (अनम) को साथ लेकर अल्लाह के पास जा रहा हूं। बस बेटा आरिश बचा है, उसका ध्यान रखना। अलमारी में और कुछ पैसे मेरी जेब में हैं, वो बेटे को दे देना। इतना सुनकर शबनम परेशान होकर बोली कि इश्तियाक कोई गलत कदम मत उठा लेना। लेकिन वह फोन काट चुका था। शबनम ने वापस कॉल की। लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। शबनम ने दूसरे भाई आरिफ को कॉल कर इसके बारे में बताया। आरिफ को यकीन नहीं आया। लेकिन फिर उसने पिता अलीहसन को इसके बारे में बताया। शबनम अपने पति रियाज को लेकर बाइक से मुरादनगर से मेरठ के लिए निकल गई। अलीहसन भी एक रिश्तेदार को लेकर सुबह करीब 4:45 बजे इश्तियाक के घर पहुंचे। अंदर से दरवाजा बंद था। अलीहसन व रिश्तेदार ने दरवाजा तोड़ दिया। जहां पर एक कमरे की चौखट पर इश्तियाक का शव लटका हुआ था।
विज्ञापन

2 of 8
फोरेंसिक टीम
अलीहसन ने पोती अनम को आवाज दी। लेकिन कोई जवाब नहीं आया। अलीहसन और रिश्तेदार अंदर गए, जहां पर शायरा और अनम बेड पर मृत अवस्था में पड़ी थीं। अलीहसन ने देखा कि उनके मुंह से झाग आ रहे थे। बेटे, पुत्रवधू व पोती की लाश देखकर अलीहसन बेहोश होकर गिर गए। इसका पता लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। अलीहसन के दोनों बेटों आरिफ और हनीफ के अलावा एसपी सिटी रणविजय सिंह, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने कवर किया घटनास्थल

3 of 8
मौके पर मौजूद पुलिस
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि घटनास्थल (मकान) को चारों तरफ पीली पट्टी लगाकर कवर किया गया। फोरेंसिक टीम से जांच कराई गई। घर में तलाशी के दौरान सुसाइड नोट बरामद हुआ। फोरेंसिक एक्सपर्ट का कहना है कि प्रारंभिक जांच में इश्तियाक ने पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद खुदकशी की है। पत्नी और बेटी को पहले जहरीला पदार्थ दिया गया और फिर गला घोंट दिया गया।

किसी का कोई कसूर नहीं 

4 of 8
इस हाल में मिलीं मृतक की पत्नी व बेटी
पुलिस के अनुसार बरामद सुसाइड नोट में लिखा था कि ‘मैं अपनी पत्नी और बेटी को साथ लेकर जा रहा हूं। किसी का कोई कसूर नहीं है’। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया। हालांकि मोहल्ले में चर्चा है कि हत्या के बाद तीनों की आत्महत्या दर्शाई गई है। इश्तियाक दरवाजे की चौखट पर चुन्नी बांधकर क्यों फांसी लगाता।
विज्ञापन

तंत्र-मंत्र के चलते तो नहीं उठाया था इश्तियाक ने कदम   

5 of 8
फोरेंसिक टीम
इश्तियाक ने पत्नी और बेटी की हत्या कर खुदकशी की, इसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है कि इश्तियाक ने तंत्र-मंत्र के चलते तो ये कदम नहीं उठाया। हालांकि पुलिस की जांच में अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं आई। लोगों का कहना कि इश्तियाक ने काफी समय से काम करना बंद कर दिया था। वह एक तांत्रिक के साथ घूमता था। इसको लेकर कई बार घर में विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन

पिता से हुआ था झगड़ा 

6 of 8
विलाप करते परिजन
इश्तियाक काम नहीं करता था, जिसके चलते परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो रही थी। पिता अलीहसन ने इश्तियाक को कहा कि काम नहीं करेगा तो बच्चों को कैसे पालेगा। जिस पर इश्तियाक घर बेचने की बात कहने लगा। पुलिस ने बताया कि मकान अलीहसन के नाम था। उसने बैनामा करने से मना कर दिया। जिसको लेकर पिता-पुत्र में विवाद हुआ था।
विज्ञापन

पिता-पुत्री के गले पर निशान  

7 of 8
विलाप करते परिजन
इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट रघुराज सिंह ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इश्तियाक और बेटी अनम के गले पर निशान आया है। शायरा के जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

छोटी सी गलती से उजड़ गए कई परिवार 

8 of 8
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने तीनों का बिसरा सुरक्षित रखा है। जिनको गाजियाबाद एफएसएल में जांच के लिए भेजा जाएगा। शायरा के गले पर कोई निशान नहीं आया, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें