पुलिस मुठभेड़
- फोटो : amar ujala
पल्लवपुरम थाना पुलिस और बदमाशों के बीच में मोदीपुरम हाईवे पर नारायण मंडप के सामने सुबह सवेरे मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसको मेरठ सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया गया है। घायल बदमाश जैयद है, जोकि बागपत के डोला गांव का रहने वाला है।