फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक मंजर: चीखते रहे लोग, तांडव मचाती रही आग, चंद घंटों में खाक हुए आशियाने, देखें तस्वीरें

Thu, 28 May 2020 02:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 7
जलकर राख हुए घर - फोटो : अमर उजाला
कुछ ही देर में सारे अरमान जल कर आंखों के सामने खाक हो गए। लोग चीखते रहे, रुदन करते रहे और आग तांडव मचाती रही। जैसे-तैसे बनाए गए छप्पर के आशियाने जलकर जमींदोज हो गए। मवेशी और पूंजी बचाने की जद्दोजहद होने लगी, पर जान पर बन आई तो लोग भागने लगे। लोगों ने कहा कि अगर फायर ब्रिगेड समय पर आती तो इतना नुकसान न होता। आगे देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 7
गांव में लगी भीषण आद - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में शिवालिक जंगल से सटे गांव खुवाशपुर के लोगों को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही देर में उनके आशियाने उजड़ जाएंगे। कहीं से चिंगारी आई और सबकुछ जलाकर राख कर दिया। 600 परिवार बच्चों को लेकर बचने के लिए इधर-उधर भागते रहे। छप्पर की बल्लियों पर सांप की तरह लिपटी लपटें तबाही का मंजर दिखा रही थीं। आस थी कि फायर ब्रिगेड कुछ बचा लेगी, लेकिन वह करीब ढाई घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन

3 of 7
आग बुझाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
ग्राम प्रधान रियाजुल चौधरी ने बताया कि उन्होंने आज तक ऐसा मंजर नहीं देखा। बच्चे, बूढ़े, जवाब सब चीखते-चिल्लाते बस दौड़ रहे थे। कुछ लोग अपने परिजनों को तलाश करते हुए भाग रहे थे।

4 of 7
गांव में 100 से ज्यादा घर जलकर राख हुए - फोटो : अमर उजाला
पता चला है कि शिवालिक की पहाड़ियों में जंगल में आग लगी हुई है। जंगल से ही चिंगारी उनके गांव तक पहुंची। कितने मवेशी मरे, कितने का नुकसान हुआ, ये आकलन सुबह तक हो पाएगा। कइयों की तो जमा पूंजी ही जल गई।
विज्ञापन

5 of 7
आग की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
साहब पीने के पानी के लाले हैं, आग कहां से बुझाएं

जिस गांव में पीने के पानी तक के लाले हैं, जरा सोचिए आग बुझाने के लिए वहां के लोग कहां से पानी लेकर आएंगे। जल संकट और ढाई घंटे देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड खुवाशपुर के लोगों के लिए अभिशाप साबित हुई। ग्रामीणों ने पानी के टैंकर बुलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन उनमें पानी भरने के लिए भी गांव से दो किमी दूर रजबहे पर जाना पड़ रहा था। ऐसे में इतनी भयंकर आग पर काबू पाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

6 of 7
भीषण आग लगी - फोटो : अमर उजाला
अपनी आंखों के सामने अपने आशियानों और जमा पूंजी जलती देख बिलख रहे ग्रामीणों का कहना था कि गर्मी के मौसम में पीने के पानी तक के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। गांव में लगे हैंडपंपों में 350 से 400 फीट से पानी निकालना बड़ा मुश्किल है। हैंडपंप पर कई-कई लोग एक साथ लगकर पानी खींचते हैं, तब जाकर पीने के लिए पानी मिल पाता है। पेयजल परियोजनाओं से भी आए दिन पानी की आपूर्ति बाधित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गांव में भीषण आग लगी - फोटो : अमर उजाला
जनहानि की सूचना नहीं : एसओ
तहसीलदार आशुतोष भी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। मिर्जापुर थाना पुलिस भी राहत व बचाव कार्य में लगी थी। वहीं एसओ मिर्जापुर विरेशपाल गिरी ने बताया कि अभी तक कोई जनहानि नहीं हुई है। करीब 100 घर जलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें