फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित-गुर्जरों में हुए संघर्ष में दो आरोपी गिरफ्तार, रिठानी में तनाव, पुलिस बल तैनात

Thu, 04 Oct 2018 12:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
रिठानी में मंगलवार रात दलित और गुर्जर युवकों के बीच हुए बखेड़े में पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गुर्जर पक्ष ने 10 नामजद सहित 25 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, पथराव सहित कई धाराओं के केस दर्ज कराया था। एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार दबिश के बाद आरोपी रिंकू और प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। पुलिस ने गांव में मार्च निकालकर लोगों से शांति की अपील की। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस को लीडर की तलाश 

2 of 5
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी के अनुसार पता चला है कि जीवनपुरी निवासी एक युवक खुद को भीम आर्मी से जुड़ा हुआ बताकर दलित युवकों को लामबंद कर रहा है। मंगलवार को हुई घटना में भी इसका रोल रहा है। पुलिस उस तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन

दलित पक्ष की ओर से केस दर्ज नहीं 

3 of 5
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
दलित पक्ष पुलिस को तहरीर देने का दावा कर रहा है। लेकिन रात तक केस दर्ज नहीं हुआ था। इंस्पेक्टर परतापुर नीरज मलिक ने बताया कि दलित पक्ष के लोग तहरीर लेकर आए थे। लेकिन उसमें कुछ संशोधन की बात कह रहे हैं। तहरीर आते ही केस दर्ज किया जाएगा। 

तनातनी बरकरार

4 of 5
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
बखेड़े के बाद बुधवार को गांव का माहौल शांत रहा। लेकिन दोनों पक्षों की बस्तियां आपस में लगी होने की वजह से तनातनी का माहौल है। गांव की गलियों में पड़ी ईंटें, खिड़कियों के टूटे शीशे यहां हुए बखेड़े की कहानी बता रहे थे। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर आरोप कर रहे हैं । गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बस्तियों के बीच पहरा

5 of 5
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
रिठानी के गुर्जर चौक से गुर्जर और दलित दोनों बस्तियों का रास्ता निकलता है। दो गलियों में अधिकांश गुर्जर परिवार रहते हैं जबकि वहीं से निकल रही एक गली दलित बस्ती में जाती है। दोनों की बस्तियां आपस में जुड़ी होना ही यहां तनाव की वजह है। इसी कारण दोनों बस्तियों के बीच गुर्जर चौक पर पुलिस बल तैनात किया गया है। बुधवार को दोनो बस्तियों के लोग घरों के बाहर खडे़ थे। गलियों में पुलिस गश्त कर रही थी। हालांकि माहौल शांत था। आसपास की दुकानें और स्कूल भी खुले थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें