फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर खुल गया वारदात का राज: 18 लाख की लूट का सच जानकर चौंक गए कारोबारी, पुलिस अफसर भी हैरान

Mon, 19 Sep 2022 11:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
मेरठ लूट केस। - फोटो : amar ujala
मेरठ में पौड़ी हाईवे पर बहसूमा में रविवार को स्टील कारोबारी के 18 लाख रुपये बदमाशों ने नहीं लूटे थे। पुलिस का दावा है कि रकम हड़पने के लिए कारोबारी के मुनीम राजीव शर्मा और ड्राइवर पंकज ने साजिश रची। जैक से खुद ही कार के शीशे तोड़कर मिर्च फेंकी और फिर रकम तीसरे साथी सचिन को देकर वहां से भेज दिया। 

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सोमवार को मुनीम और ड्राइवर को गिरफ्तार कर 18,0483 रुपये बरामद कर लिए। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस सचिन की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन

2 of 8
मेरठ लूट केस। - फोटो : amar ujala
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सोमवार शाम पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर इस घटना का सनसनीखेज खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर के बजरंग स्टील ट्रेडर्स के मालिक बाल बहादुर के मुनीम राजीव शर्मा और ड्राइवर पंकज रविवार को खतौली, फलावदा, बहसूमा, कंकरखेड़ा में कैश कलेक्शन के लिए गए थे।
विज्ञापन

3 of 8
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
मुनीम और ड्राइवर ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया था कि बदमाशों ने मेरठ-पौड़ी हाईवे पर ओवरटेक कर उनकी कार का शीशा तोड़ा और आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर 18,0483 रुपये लूट लिए। दोनों ने वारदात दोपहर दो बजे की बताई जबकि थाने में पांच बजे पहुंचे। 

4 of 8
मेरठ लूट केस। - फोटो : amar ujala
इसके बाद एसएसपी, एसपी देहात, एसपी क्राइम समेत कई थाने की फोर्स ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। पुलिस ने वारदात का घटनाक्रम ड्राइवर और मुनीम से अलग-अलग पूछा तो उनके बयानों में विरोधाभास मिला। यहीं से तफ्तीश आगे बढ़ी और सिर्फ 24 घंटे में न सिर्फ खुलासा हो गया बल्कि रकम भी बरामद हो गई। 
विज्ञापन

5 of 8
मेरठ लूट केस। - फोटो : amar ujala
मुनीम के घर से मिला पैसा, सीसीटीवी से सुराग
मुनीम और ड्राइवर दो बजे की वारदात के बाद पांच बजे थाने जाने की कोई ठोस वजह नहीं बता सके। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कोई कार या बाइक इनकी कार का पीछा करते नहीं दिखी।दूसरी कार में जाते हुए एक व्यक्ति जरूर दिखाई दिया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो मुनीम और ड्राइवर टूट गए। मुनीम की निशानदेही पर उसके घर से पैसा बरामद हो गया है। 
विज्ञापन

6 of 8
मेरठ लूट केस। - फोटो : amar ujala
आरोपियों ने बताया कि घटनास्थल से रकम सरवट निवासी सचिन कुमार लेकर गया था। उसने रकम मुनीम के घर रख दी थी। पुलिस ने सचिन की तलाश में मुजफ्फरनगर में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। मुनीम मुजफ्फरनगर के रामपुरी और ड्राइवर अंकित विहार कॉलोनी का रहने वाला है। 
विज्ञापन

7 of 8
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
चौंक गए स्टील कारोबारी... धोखेबाज निकला मुनीम
बजरंग स्टील ट्रेडर्स कंपनी के मालिक का कहना कि लूट का पता लगते ही वह भी बहसूमा में पहुंच गए थे। मुनीम ही लुटेरा निकला, यह सुनकर वह चौंक गए। बोले, कि मुनीम दो साल पहले बीमार हो गए थे। उनके शरीर के आधे हिस्से में लकवा मार गया। तीन लाख रुपये देकर  इलाज भी कराया। मुनीम धोखेबाज निकला। पूछताछ में मुनीम ने कहा कि पैसा का कलेक्शन करने के लिए वह अलग-अलग जिले में जाता था। इतनी रकम एक साथ आई तो लालच आ गया। 
विज्ञापन

8 of 8
जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मुनीम ने खरीदा था प्लॉट, कर्ज चुकाने का था ख्वाब
पुलिस के मुताबिक मुनीम ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले प्लॉट खरीदा था। इसका कर्ज बकाया है। पहले उसने धोखाधड़ी से पैसा हड़पने की योजना बनाई, लेकिन फिर ड्राइवर से मिल लूट की साजिश रची। पंकज के कहने पर ही सचिन अपने दूसरी गाड़ी से हाईवे पर पहुंचा था। तीनों ने मिलकर लूट का नाटक रचा। सचिन भी टैक्सी चालक है। मुनीम सप्ताह में 20-25 लाख रुपये कलेक्शन करता था। उसे लगा कि एक बार में ही दस लाख रुपये आ जाएंगे और प्लॉट का कर्जा उतर जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें