फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई पास कोई फेल, कभी मेहनत तो कभी किस्मत का खेल, देखें सेना भर्ती ग्राउंड से कुछ रोमांचक तस्वीरें 

Fri, 31 May 2019 05:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 20
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान पर सेना भर्ती के लिए युवाओं ने जोश दिखाया। गर्म मौसम के बाद भी युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा। भर्ती स्थल पर रात में दो बजे से ही युवाओं की एंट्री शुरू कर दी गईं थी। गुरुवार को जहां सहारनपुर जिले के 512 अभ्यर्थियों ने दौड़ में बाजी मारी। वहीं शुक्रवार को बिजनौर के युवाओं ने दमखम दिखाया। नौकरी की इस रेस में कोई पास हुआ तो कोई फेल, लेकिन इस दौड़ में सफल होने के लिए अभ्यर्थी पूरी मेहनत कर रहे हैं। देखें भर्ती के मैदान से कुछ खास तस्वीरें: -

 
विज्ञापन

2 of 20
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
कर्नल कुलदीप सिंह और सूबेदार मेजर तेजमल ने बताया कि गुरुवार को सहारनपुर जनपद के अभ्यर्थियों का सेना में भर्ती होने के लिए शारीरिक परीक्षा का आयोजन किया गया। भर्ती के लिए 9706 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 5887 अभ्यर्थी शामिल हुए। दौड़ से पहले विभिन्न कारणों से 987 अभ्यर्थी अनफिट पाए गए। इसके बाद कुल 4900 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुए, लेकिन मात्र 512 अभ्यर्थी ही दौड़ प्रक्रिया में पास हुए। 
विज्ञापन

3 of 20
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
अभ्यर्थियों ने सेना के पहले पायदान के दौड़ में सभी अभ्यर्थी जोश के साथ दौड़े। इससे पहले अल सुबह करीब दो बजे से भर्ती स्थल पर युवाओं को एंट्री देनी शुरू कर दी गई थी। प्रमाण पत्रों को चेक करने के बाद युवाओं को दौड़ स्थल तक भेजा गया। 

4 of 20
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
रातभर सैकड़ों युवक भर्ती स्थल के आसपास ही डटे रहे और भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार करते रहे। इसके चलते उन्हें काफी समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी और परेशानियों के कारण कई युवा मुश्किल से ही दौड़ पूरी कर पाए। 

 
विज्ञापन

5 of 20
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
जिन युवाओं का नंबर देरी से आया, वे आगे निकलने के लिए तमाम तरह की जुगत में भी लगे नजर आए लेकिन भर्ती स्टाफ सख्त रहा।

 
विज्ञापन

6 of 20
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
फिजीकल, मेडिकल लिखित परीक्षा पास होने के बाद होंगे सेना में शामिल
कर्नल कुलदीप सिंह ने बताया कि मेरठ आर्मी क्षेत्र में 13 जनपद आते हैं। इस समय चल रही भर्ती में सात जिलों के अभ्यर्थियों को शामिल किया है। कर्नल कुलदीप सिंह सेना भर्ती स्थल पर गुरुवार को पत्रकारों से रूबरू हुए। 
 
विज्ञापन

7 of 20
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि इस भर्ती में मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ और बागपत जिले के अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। गुरूवार तक मुरादाबाद के अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट हुआ है। 

 

8 of 20
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
यह फिजिकल टेस्ट 12-13 जून तक चलेगा। 14 जून से मेडिकल टेस्ट होंगे और 28 जुलाई को मेरठ में लिखित परीक्षा होगी, जो इन परीक्षाओं में पास होगा, उसकी सेना में भर्ती होगी। 

 

9 of 20
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
आज बिजनौर के युवाओं ने दिखाया दमखम
मुरादाबाद, शामली और सहारनपुर के बाद शुक्रवार को बिजनौर जनपद के अभ्यर्थियों ने दमखम दिखाया। बिजनौर जनपद के 9842 अभ्यर्थियों ने सेना भर्ती में पंजीकरण कराया है। 

 

10 of 20
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
सोमवार शाम से ही अलग अलग जनपदों के अभ्यर्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। 28 मई की सुबह जेवी कॉलेज के मैदान पर सुबह दो बजे से सेना भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई। जिस कारण नगर में जाम की स्थिति बनी रही। 

11 of 20
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
पहले दिन मुरादाबाद, दूसरे दिन शामली, तीसरे दिन सहारनपुर के अभ्यर्थियों ने सेना भर्ती में दमखम दिखाया, शुक्रवार को बिजनौर जनपद के अभ्यर्थियों की बारी आई। इसके लिए गुरुवार दोपहर से ही बिजनौर के अभ्यर्थियों का यहां पर पहुंचने शुरू हो गया है। 

12 of 20
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी व तपिश के चलते अभ्यर्थी इधर-उधर भटक रहे हैं। शाम होते ही उन्होंने बिजरौल रोड, बावली रोड व भर्ती स्थल के चारों ओर दुकानों की छतों पर डेरा डाल दिया, हालांकि बीच-बीच में पुलिस प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों को वहां से हटा दिया जाता है, लेकिन पुलिस के जाते ही फिर से अभ्यर्थी वहां पर एकत्रित हो जाते हैं।

13 of 20
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
दौड़ के बाद बीम सहित अन्य परीक्षणों से गुजरे 
सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाने के साथ ही सफल होने वाले अभ्यर्थियों को बीम के साथ ही अन्य कई परीक्षणों से गुजरना पड़ा है। बीम के परीक्षण में भी अभ्यर्थियों के पसीने छूट गए। 

14 of 20
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती में हजारों युवक दौड़ से बाहर हो गए। कुछ अभ्यर्थी पहले ही चक्कर में हांफ गए। बेरोजगारी के आलम में नौकरी का मौका यदि हाथ से निकल जाए तो यकीनन दिल टूटता है। फेल अभ्यर्थियों की इस बार भले ही आस टूट गई हो लेकिन हौसला अब भी बरकरार है।

15 of 20
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
जेवी कॉलेज के मैदान में चार चक्कर लगाने के बाद दौड़ पास करने की दहलीज पर आकर कई अभ्यर्थी फेल हो गए। कई अभ्यर्थियों की आंखों से आंसू छलक उठे। उन्होंने सेना के जवानों से पास करने की भी गुहार लगाई। 

16 of 20
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
फेल हुए अभ्यर्थियों को सेना के अधिकारियों ने दूसरी भर्ती में मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और बाहर निकाल दिया। वहीं फिजिकल पास करने वाले अभ्यर्थी खुशी से झूम उठे।

17 of 20
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
अभ्यर्थी सेना भर्ती में दौड़ के ट्रैक पर गिरकर चोटिल हो गए। घायलों ने बाहर निकलकर निजी चिकित्सकों से इलाज कराया। गर्मी के कारण मुरादाबाद के तीन अभ्यर्थी मैदान पर ही बेहोश होकर गिर गए। सेना के जवानों ने उन्हें उठाया।

18 of 20
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती में पहले दिन मुरादाबाद के युवा जोश से लबरेज दिखे। अभ्यर्थी तिरंगा, शहीद भगत सिंह व सुखदेव की टी-शर्ट पहनकर मैदान पर दौड़े।

19 of 20
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
अपनी बारी का इंतजार कर रहे अन्य अभ्यर्थी दौड़ने वाले युवाओं का हौसला बढ़ा रहे थे और बीच-बीच में भारत माता की जय बोल रहे थे। सेना भर्ती में लगे आर्मी अफसर भी उनका हौसला बढ़ाते रहे। वहीं भर्ती देखने आए कुछ युवाओं ने जमीन पर नतमस्तक होने के बाद अपनी दौड़ शुरू की।
विज्ञापन

20 of 20
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थी स्टेशन पर जमा हो गए जहां ट्रेन में चढ़ने को लेकर मारामारी रही। आज भी इसी तरह स्टोशन पर मारामारी रहेगी। हालांकि प्रशासन जाम से निपटने के पूरे इंतजाम किए हुए है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें