मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीद नगर में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की हालत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि इन सभी ने खीर खाने के बाद कॉफी पी थी। आरोप है कि कुनबे की एक महिला अपने घर से खीर बनाकर लाई थी। बाद में उसने ही कॉफी भी बनाई थी। आरोप है कि कॉफी में कीटनाशक पदार्थ मिलाकर दिया गया। हालांकि अस्पताल में सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई। इंस्पेक्टर के अनुसार तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई होगी।
2 of 7
घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार मजीद नगर में दो सगे भाइयों साजिद और शकील का संयुक्त परिवार एक ही मकान में रहता है। बुधवार रात कुनबे की ही एक महिला अपने जवान बेटे और बेटी के साथ साजिद के घर आई। वो अपने साथ खीर बनाकर लाई थी। उसने साजिद और शकील दोनों भाइयों के परिजनों को ये खीर खिलाई। कुछ देर बाद इस महिला ने वहीं पर अपने हाथ से कॉफी बनाई। कॉफी भी सभी ने पी। देर रात इस महिला के बेटे और बेटी के साथ जाने के बाद परिवार के सदस्यों को बेहोशी छा गई।
आसपास मचा हड़कंप
3 of 7
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार दोपहर तक भी जब घर से किसी की आवाज नहीं आई तो पड़ोसी मोबीन ने उनके यहां जाकर देखा। दरवाजा खुला था। अंदर गया तो परिवार के लोगों को बेहोशी की हालत में पाकर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों के सहयोग से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात को चिकित्सकों ने सभी आठों सदस्यों की हालत में सुधार बताया।
4 of 7
घायल किशोरी
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट मौ. असलम ने बताया कि सूचना पूरे परिवार को जहर देने की उड़ी थी। लेकिन साजिद ने अपने कुनबे की महिला पर ही कॉफी में कीटनाशक पदार्थ मिलाकर देने का मौखिक आरोप लगाया। लेकिन देर रात तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर ही मामला दर्ज कर जांच की जाएगी। वहीं, युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
इनकी बिगड़ी हालत
5 of 7
घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
साजिद (27) पुत्र सईद, सना (8) पुत्री साजिद, सीमा (25) पत्नी साजिद, शकील (45) पुत्र सईद, नाजिया (14), आयशा (16) पुत्री शकील, इरम (11) पुत्री शकील, आसमां (65) पत्नी सईद।
विज्ञापन
सभी तथ्यों पर जांच
6 of 7
घायल किशोरी
- फोटो : अमर उजाला
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल के अनुसार सभी हो सकता है कि खीर या कॉफी दूषित होने से सभी की हालत बिगड़ी हो। चिकित्सकों से बात की जाएगी। पीड़ित परिवार आरोप तो लगा रहा है। लेकिन तहरीर नहीं मिली है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार साजिद और शकील के परिवार के सभी सदस्यों ने खीर खाई थी। लेकिन उस महिला और उसके पुत्र और पुत्री ने कॉफी नहीं पी। शक होने पर महिला ने पूछताछ में बताया कि उसने बुधवार रात को घर पर जल्दी खाना खा लिया था इसलिए उसे भूख नहीं थी। इस वजह से ही उसने खीर नहीं खाई और न ही काफी पी। पुलिस को इस पर भी संदेह है कि जब परिवार की ही एक महिला की तबियत ठीक थी तो उसने बाकी सदस्यों की तबियत खराब होने की सूचना क्यों नहीं दी। इस पर उसका तर्क था कि उसे भी गहरी नींद आ गई थी। वहीं पुलिस जांच करने घर पहुंची तो सभी बर्तन भी साफ करके रखे गए थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें