मेरठ में अब तक 12 अवैध मीट फैक्ट्रियों को सील किया जा चुका है, लेकिन इन तीन बड़ी मीट फैक्ट्रियों में अभी भी ढाई हजार से ज्यादा पशुओं का कटान प्रति दिन हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 4
पशुओं का कटान
मेरठ में तीन बड़ी एक्सपोर्ट ओरियंटेड मीट फैक्ट्रियां हैं जिनमें 2700 पशुओं का कटान होता है। अल शाकिब मीट फैक्ट्री में 1200 पशुओं के कटान की मंजूरी मिली हुई है।
विज्ञापन
3 of 4
मीट प्लांट
वहीं अल फहीम मीट प्लांट में प्रतिदिन 1000 पशुओं का कटान किया जा सकता है। इसके अलावा तान्या मीट प्लांट में 500 पशु प्रतिदिन काटने की मंजूरी है। इन तीन फैक्ट्रियों से खाड़ी देशों, चीन समेत कई देशों में मांस का निर्यात होता है।
शहर में मीट आपूर्ति के लिए नगर निगम की ओर से प्रतिदिन 300 पशु काटने की मंजूरी मिली हुई है। हिंदू संगठनों के डर से कोई भी पशुओं को घर से बाहर लेकर नहीं निकल रहा है, जिससे कटान में भारी कमी आई है।