सरधना में जुल्हैड़ा रोड स्थित रविवार को मस्जिद की दीवार तोड़ने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों समुदाय की तरफ से जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन
2 of 6
घायल युवक
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों समुदाय के दर्जनों लोग आमने सामने आ गए। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
3 of 6
मस्जिद की दीवार तोड़ने पर बवाल
इसके बाद फिर क्या ? दोनों समुदाय की तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम यहां से विधायक हैं।
4 of 6
थाने में हंगामा
सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस पहुंची। इसके अलावा आलाअधिकारी भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
5 of 6
थाने में बवाल
सरधना जुल्हैड़ा मार्ग स्थित मस्जिद कमेटी व प्लाट मालिक इरफान का किसी दूसरे समुदाय से पुराना विवाद चल रहा है। लेकिन रविवार को सुबह मस्जिद की दीवार ढहाए जाने को लेकर फिर से विवाद हो गया।
इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे भी चले। पुलिस ने बताया कि दूसरे समुदाय के भी कई लोग घायल हैं जिनका निजी अस्पातल में इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद आसपास के इलाकों में दहशत बनी हुई है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।