फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भूलकर मत करना ऐसी गलती, तस्वीरों में देखिए कैसे 'मौत' को न्योता दे रहे लोग

Mon, 22 Apr 2019 07:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
लापरवाही से जिंदगी को दांव पर लगा रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
बागपत में दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर रोज ट्रेन यात्री अपनी जिंदगी को दांव पर लगा रहे हैं। चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने का चलन सा बन गया है। इससे कई बार हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन यात्री समझने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

2 of 6
लापरवाही से जिंदगी को दांव पर लगा रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के आने और जाने के दौरान लोग जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ते हैं और हादसे को न्योता देते हैं। रेलवे ने कई बार जागरूकता अभियान चलाया, लेकिन लोग समझने के लिए तैयार नहीं है। राकेश सिंह, अश्वनी, अमित कुमार ने बताया कि बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर लोग जान जोखिम में डालकर ट्रेनों को पकड़ते हैं और चलती ट्रेनों से उतरते हैं। उधर, स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने कहा कि यात्रियों को चलती ट्रेन में न चढ़ने और न उतरने के लिए जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
लापरवाही से जिंदगी को दांव पर लगा रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
यात्रियों को खुद जागरूक होना चाहिए
कस्बा निवासी अनिल ने कहा जब तक लोग खुद जागरूक नहीं होंगे, तब तक कोई अभियान सफल नहीं होगा। आए दिन हादसे होते रहते हैं, इसके प्रति लोगों को जागरूक होना होगा।

4 of 6
लापरवाही से जिंदगी को दांव पर लगा रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
ब्रिजेश का कहना है कि चलती ट्रेन में चढ़ने और उतने वालों के खिलाफ रेलवे विभाग जब तक जुर्माने की कार्रवाई नहीं करेगा, तब हादसों पर अंकुश नहीं लग सकता।
विज्ञापन

5 of 6
लापरवाही से जिंदगी को दांव पर लगा रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
मुकेश रुहेला का कहना है कि जब ट्रेन आए तब पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहनी चाहिए। जो चलती ट्रेन में चढ़े और उतरे तुरंत पर उस पर कार्रवाई करें। तभी लोग जागरूक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लापरवाही से जिंदगी को दांव पर लगा रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
विजय सिंह का कहना है कि टिकट वितरण का कार्य ट्रेन आने से करीब 20 मिनट पहले होना चाहिए। चलती ट्रेन से उतरने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो। विभाग स्लोगन भी लिखाए तो लोगों में जागरूकता आएगी।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें