फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे शिवालय, शंकर के जलाभिषेक को उमड़ा सैलाब

Tue, 05 Mar 2019 12:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 13
shiv temple
बम-बम भोले के जयकारों से बाबा औघड़नाथ मंदिर ही नहीं बल्कि शहर के सभी शिवालय गूंज उठे। शिवालयों पर शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से शाम तक मंदिरों में भक्तों की लाइनें लगी रहीं। शिव भक्त भोले शंकर के जयकारे लगाते हुए बिना थके आगे बढ़ रहे थे। आगे देखें आखिर कैसे शंकर भगवान को मनाने के लिए शिवालय पहुंचे श्रद्धालु : -
विज्ञापन

2 of 13
shiv temple
शिवालयों में जलाभिषेक करके भक्तों ने भगवान आशुतोष को मनाया। भगवान शंकर को जहां जल और दूध से नहलाया गया वहीं बेलपात्र, चंदन, धतूरा, शहद, बेर और अन्य फल चढ़ाए गए। भगवान का रुद्राभिषेक भी हुआ। 
विज्ञापन

3 of 13
shiv temple
महाशिवरात्रि पर बाबा औघड़नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी श्रीधर त्रिपाठी ने सुबह चार बजे आरती के बाद मंदिर के कपाट शिवभक्तों के लिए खोल दिए गए। मंदिर खुलने से पहले ही बाहर शिव भक्तों की लाइनें लगी थीं। सभी हाथों में जल और दूध से भरा लोटा, प्रसाद लिए प्रभु का गुणगान करते चल रहे थे।

 

4 of 13
shiv temple
भक्तों को जलाभिषेक के लिए गुरुड़द्वार से प्रवेश दिया गया। मंदिर समिति के सभी सदस्य और पुलिस ने मंदिर परिसर में व्यवस्था संभाली। पं. श्रीधर त्रिपाठी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों की संख्या तो कम ही रहती है, लेकिन फिर भी सुबह से शाम तक  एक लाख से अधिक शिव भक्तों ने मंदिर में जलाभिषेक किया है।

 
विज्ञापन

5 of 13
shiv temple
बाबा औघड़नाथ मंदिर के अलावा सदर स्थित बिल्लवेश्वर नाथ मंदिर, दिल्ली रोड स्थित नागेश्वरनाथ मंदिर, नगर निगम परिसर स्थित झाड़खंडी मंदिर, शिव चोक मंदिर, बाबा मनोहरनाथ मंदिर, सनातन धर्म धर्मेश्वर महादेव मंदिर, बागपत चौक पर शिव मंदिर सहित शहर के सभी मंदिरों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। साथ ही शहर में जगह जगह भंडारों का आयोजन किया गया। 

 
विज्ञापन

6 of 13
shiv temple
भक्तों ने किए 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन 
बाबा औघड़नाथ मंदिर में संगमरमर में तराशे गए 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी भक्तों को मिले। ज्योतिर्लिंग सोमनाथ, नागेश्वर, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, काशी विश्वनाथ, वैद्यनाथ, रामेश्वर, घृष्णेश्वर, भीमाशंकर, त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करके सभी भक्त धन्य हो गए। 
विज्ञापन

7 of 13
shiv temple
शाम को उतारी गयी महाआरती 
बागपत गेट पर शिव मंदिर में शाम के समय रुद्राभिषेक और आरती उतारी गयी। जिसमें ओम शिव महाकाल सेवा समिति के अभिषेक अग्रवाल, सतीश राजपूत आदि मुख्य रहे। इसके अलावा सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर में महामंडलेश्वर मां नीलिमानंद महाराज ने भगवान की आरती उतारी।

8 of 13
shiv temple
दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी के बाहर नागेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर गेट पर भंडारा किया गया। जिसके कारण मंदिर के बाहर ही नहीं बल्कि दिल्ली रोड पर लोग घंटों जाम से जूझते रहे।

9 of 13
shiv temple
देव मंदिर में किया जलाभिषेक
सिद्ध देव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही भक्तों की लाइन लग गई। पल्लवपुरम के हरमिलाप मंदिर, संकट मोचन मंदिर, बाबा मोहनराम मंदिर में भक्तों ने शिव की आराधाना की। देव मंदिर के पंडित दिनेश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि महाशिवरात्रि इस बार सोमवार को है, इसका अच्छा योग बना है। 

10 of 13
shiv temple
मेटल डिटेक्टर  से गुजारे गए  शिव भक्त 
सुरक्षा की दृष्टि से जहां मंदिर परिसर और बाहर भारी पुलिस और सेना लगी थी। वहीं मंदिर में प्रवेश देते समय सभी शिवभक्तों को मेटल डिटेक्टर से निकाला गया। पूरे दिन पुलिस बेहद सतर्क रही। मंदिर परिसर ही नहीं बल्कि बाहर भी चप्पे चप्पे पर कैमरे की नजर रही। 

11 of 13
shiv temple
महाशिवरात्रि पर परिवार के साथ पूजा करते मेरठ के डीएम अनिल ढींगरा। 

 

12 of 13
shiv temple
बाबा औघड़नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करती युवतियां। 
विज्ञापन

13 of 13
shiv temple
अपनी बारी आने पर पूजा के लिए जाती युवतियां।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें