फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन हुआ भारत मां का लाल, हाथों में तिरंगा लेकर अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

Sat, 28 Sep 2019 02:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
शहीद जवान विनोद कुमार का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
मुज़फ्फरनगर जनपद में शुक्रवार सुबह जैसे ही बीएसएफ के शहीद जवान विनोद कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पहुंचा, पूरा आकाश 'भारत माता की जय' के नारों से गुंजायमान हो उठा।

एक तरफ ग्रामीणों को अपने बेटे के हमेशा के लिए उन्हें छोड़कर चले जाने का गम था तो दूसरी तरफ देश की रक्षा करते हुए कुर्बान हुए बेटे की शहादत पर गर्व भी था। आगे देखें कैसे हर कोई शहीद के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा: -
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
शहीद जवान विनोद कुमार की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ के शहीद जवान विनोद कुमार का पार्थिव शरीर आज दोपहर उनके पैतृक गांव मोहम्मदपुर मॉडर्न पहुंचा। शहीद के अंतिम दर्शन को ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। हाथों में तिरंगे लेकर बड़ी संख्या में युवा उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 

 
विज्ञापन

3 of 7
शहीद जवान विनोद कुमार का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
इस  दौरान 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम', 'शहीद विनोद अमर रहें', 'जब तक सूरज चांद रहेगा, शहीद विनोद का नाम रहेगा' जैसे नारों की गूंज हर ओर से सुनाई दे रही थी। जैसे ही शहीद के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया तो अंतिम यात्रा में लोगों की भीड़ उनके पीछे पीछे चलती रही। 

4 of 7
शहीद जवान विनोद कुमार की अंतिम यात्रा में शामिल केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान, जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, प्रमोद ऊंटवाल के अलावा डीएम व एसएसपी समेत तमाम अधिकारी श्रद्धांजलि देने उनके गांव पहुंचे और शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। 
विज्ञापन

5 of 7
शहीद विनोद कुमार की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए विनोद कुमार के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। गांव में खेती की जमीन भी नहीं है। शहीद  के पिता प्रेम कुमार, बड़े भाई पंकज एवं संजीव कुमार के साथ हरियाणा के पानीपत की महादेव कॉलोनी में वार्ड सात में रहकर कपड़े का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
शहीद जवान विनोद कुमार का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
पंकज और संजीव की शादी हो चुकी है। दो बड़ी बहनें भी शादीशुदा हैं। विनोद कुमार सबसे छोटा एवं अविवाहित था। उसके परिजनों ने बताया कि 20 जून को वह छुट्टी पर आया था और चार जुलाई को ड्यूटी पर चला गया। बीएसएफ जवान की बुधवार शाम ही अपने बड़े भाई संजीव से बात हुई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शहीद जवान विनोद कुमार का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
फोन पर उसने परिजनों का हालचाल पूछा था। साथ ही परिवार एवं कामकाज से जुड़ी अन्य जानकारियां भी ली थी। परिजनों को यह नहीं मालूम था कि उनकी विनोद से यह आखिरी बार बात हो रही है। तयेरे भाई कुलदीप ने बताया कि अक्सर परिवार के लोगों से विनोद की बातचीत होती रहती थी। गुरुवार सुबह करीब चार बजे उनके भांजे के फोन पर बीएसएफ के अधिकारियों ने कॉल करके विनोद की शहादत की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें