पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश से के कारण उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बीती रात आई भयंकर बाढ़ ने तबाही मचा दी। बाढ़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची राहत-बचाव टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक केशव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देखें कैसे अचानक बाढ़ से शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र में मची तबाही -