बिजनौर में बुधवार को श्रीरामलीला सेवा समिति द्वारा रंगों की एकादशी का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। होरियारों ने एक-दूसरे को जमकर रंग लगाया। रास्ते में और छत पर खड़े नागरिकों पर हुरियारों पर रंग डालकर उन्हें खूब भिगोया।
विज्ञापन
जुलूस में पानी के तीन टैंकर शामिल थे
2 of 7
होली मनाते बच्चे
श्रीरामलीला मैदान से करीब एक बजे जुलूस शामिल हुआ। जुलूस में पानी के तीन टैंकर शामिल थे। होरियारों ने उन में रंग घोल रखा था।
विज्ञापन
खड़े नागरिकों को भी जमकर भिगोया
3 of 7
होली के रंगों में रंगे लोग
टैंक से जुड़े पाइपों से होरियारे सभी पर रंग डालते चल रहे थे। उन्होंने छत पर खड़े नागरिकों को भी जमकर भिगोया।
होरियारों ने उसे रंग लगाकर गले लगाया
4 of 7
होली का जश्न
रास्ते में जो भी मिला, होरियारों ने उसे रंग लगाकर गले लगाया। होरियारों को देखकर छोटे बच्चे रोमांचित हो गए।
विज्ञापन
जुलूस में शामिल बैंड पर होली के गीत बजते रहे
5 of 7
होली के रंग में रंगे युवा
जुलूस को देखकर कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद की दीं तो कुछ ने खुद बाहर आकर रंग लगवाया। जुलूस में शामिल बैंड पर होली के गीत बजते रहे।
विज्ञापन
युवाओं में खासा उत्साह था
6 of 7
धूमधाम से निकाला जुलूस
जुलूस में राधा कृष्ण की झांकी के साथ युवा डांस करते चल रहे थे। युवाओं में खासा उत्साह था।
जुलूस मोहल्ला खत्रियान, रम्मू का चौराहा, मुख्य बाजार होकर सिविल लाइंस पहुंचा। इस दौरान अचल अग्रवाल, राहुल शर्मा, शरद गहलौत, संजय गुप्ता, विनय, योगेंद्रपाल आदि मौजूद रहे।