फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों सी महकती सुबह, ये तस्वीरें आपके दिल को छू जाएंगी

Tue, 07 Mar 2017 12:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 15
सेल्फी लेतीं महिलाएं
गांधी बाग में रविवार को फूलों की ऐसी बगिया सजी कि शहरवासियों का तन-मन खिल उठा। खुद को आकर्षक फूल और पौधों के बीच पाकर लोग प्रकृति के रंगों से सराबोर होते नजर आए।
विज्ञापन

फूलों के बीच फोटो खिंचवाने को बेताब नजर आए

2 of 15
गांधी बाग में बसंत उत्सव मनाते बच्चे
हर उम्र के लोग प्रकृति के इस सुंदर संगम के गवाह बने तो फूलों के बीच फोटो खिंचवाने को बेताब नजर आए। सुबह फ्लॉवर शो के बाद शाम को डॉग और हॉर्स शो ने लोगों को रोमांच से भर दिया।
विज्ञापन

फोटो खिंचवाने और सेल्फी की होड़

3 of 15
मां-बेटी ने एक-साथ ली सेल्फी
फूलों और आकर्षक पौधों के बीच लोगों के बीच सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने की होड़ मची रही। हर कोई फूलों के बीच जाकर फोटो और सेल्फी ले रहा था।

बसंत उत्सव पर पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन हुआ

4 of 15
बसंत उत्सव पर सेल्फी का क्रेज
पश्चिमी यूपी सब एरिया हेडक्वार्टर के संयोजन में कैंट बोर्ड केंद्रीय सैन्य पशु चिकित्सा प्रयोगशाला द्वारा बसंत उत्सव पर पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। शुरूआत 27 फरवरी को हो गई थी।
विज्ञापन

किचन गार्डन का निरीक्षण किया

5 of 15
बच्चों के साथ सेल्फी लेती महिला
इसमें करीब 700 एंट्री आईं, जिनमें 100 के आसपास बंगलों और सैन्य संस्थाओं की थीं। पर्यवेक्षक ने विभिन्न सैन्य संस्थाओं, बंगलों के अलावा घर और किचन गार्डन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मेजर जनरल के मनमीत सिंह ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

6 of 15
पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन
रविवार पूर्वाह्न 11:30 बजे पश्चिमी यूपी सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल के मनमीत सिंह ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कैंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फूल और आकर्षक पौधे शामिल किए गए

7 of 15
फोटो खींचते हुए महिला
प्रदर्शनी में 100 से अधिक फूल और आकर्षक पौधे शामिल किए गए। आठ भागों में बंटी प्रदर्शनी में 122 सेक्शन में प्रतियोगिता हुई।

विडियो बनाने और फोटो खींचने में लगे रहे

8 of 15
बसंत उत्सव पर पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन
परिवार के साथ आए लोग भी विडियो बनाने और फोटो खींचने में लगे रहे। प्रदर्शनी में कई अनूठे प्रयोग किए गए थे।

आकर्षक पौधों को वेस्टेज में रखा गया था

9 of 15
अलग अंदाज में फोटो खिंचवाई
फूल और आकर्षक पौधों को वेस्टेज में रखा गया था। बीयर, शराब, सोडे की बोतल में फूल रखे थे। किसी ने सैनिक के जूते में पौधा खड़ा किया तो किसी ने परखनली में पौधा उगा दिया।
 

बोनसाई की प्रदर्शनी पहली बार

10 of 15
बसंत उत्सव पर खिंचवाया फोटो
30 साल से लग रही पुष्प प्रदर्शनी में पहली बार बोनसाई को भी शामिल किया गया। हालांकि, इसे प्रतियोगिता में नहीं रखा गया। सर्जन डॉ. शांति स्वरूप की ओर से यह प्रदर्शनी लगाई गई थी। प्रदर्शनी में 30 तरह के बोनसाई थे।

विंड स्वेप, गुंजियन, ब्रूम आदि बोनसाई प्रमुख रही

11 of 15
बच्ची ने खिंचवाया फोटो
डॉ. शांति स्वरूप के बेटे कनिष्क ने बताया कि उनके पास 80 साल पुराने बोनसाई भी हैं। रॉक प्लांटिंग, ट्विन ट्रंक, विंड स्वेप, गुंजियन, ब्रूम आदि बोनसाई प्रमुख रही।

30 साल से चल रही परंपरा

12 of 15
सेल्फी लेती मां-बेटी
सब एरिया कमांडर मेजर जनरल के मनमीत सिंह ने बताया कि 30 साल से पुष्प प्रदर्शनी और प्रतियोगिता की परंपरा चल रही है। इसका उद्देश्य प्रदूषण कम करना और पर्यावरण के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करना है। इससे वातावरण में बदलाव होता है।

प्रदर्शनी से बढ़ रही प्रतियोगिता

13 of 15
फ्लॉवर
कैंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदर्शनी के प्रति साल दर साल आम लोगों का रुझान बढ़ रहा है। फूल और पौधे जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। ये सकारात्मक सोच देने के अलावा पर्यावरण का महत्वपूर्ण अंग हैं।

27 विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 

14 of 15
फ्लॉवर एक्वेरियम
पार्क ही नहीं, हर घर में भी इन्हें जगह मिलनी चाहिए। पुष्प प्रतियोगिता में 27 निर्णायक शामिल रहे। अलग-अलग टीम में यह लोग एक सप्ताह से निरीक्षण कर रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. अर्चना त्यागी आदि शामिल रहे

15 of 15
फ्लॉवर एक्वेरियम
इनमें हरीश चंद्र बत्रा, शिखा नाथ, अंजुला माधव, डॉ. अशोक चौहान, डॉ. सुनील मलिक, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. मनोज कुमार, प्रो. वाई विमला, डॉ. मीनू गुप्ता, मेजर जनरल जितेंद्र सिंह (रिटायर), डॉ. अर्चना त्यागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें