फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इबादत में गुजरी शब-ए-बरात की रात, तस्वीरें जरूर देखिए

Fri, 12 May 2017 05:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
इबादत में गुजरी शब-ए-बरात की रात
मेरठ में शब -ए-बारात पर बाले मियां की मजार पर उमड़ी भीड़ और फोर्स की कमी के चलते पुलिस प्रशासन ने नौचंदी मेला बंद करा दिया। शहर की संवेदनशीलता के चलते पूरे शहर में 200 से ज्यादा स्थानों को चिंहित कर यहां निगरानी रखी गई। देर रात तक पुलिस सड़कों पर थी। 
विज्ञापन

2 of 7
इबादत में गुजरी शब-ए-बरात की रात
शहर की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन शब -ए-बारात पर शहर के माहौल को लेकर चिंतित था। पुलिस की सबसे बड़ी चिंता थी आतिशबाजी। बहुत से लोग इस दिन आतिशबाजी करते हैं जिसका विरोध होता है। इसी को लेकर टकराव के हालात बन जाते हैं। पिछले सालों में माहौल गर्मा चुका है। 
विज्ञापन

3 of 7
शब-ए-बरात की रात
उधर शहर का एक तिहाई पुलिस बल भी सहारनपुर जिले में भेज दिया गया था। जिससे पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ी हुई थी। इसी के चलते पुलिस ने शहर में करीब 100 से ज्यादा स्थान चिंहित कर वहां पुलिस व्यवस्था की गई थी।

4 of 7
शब-ए-बरात की रात
इनमें हापुड़ अड्डा, घंटाघर, लिसाड़ी गेट, नौंचदी, ईदगाह आदि स्थान मुख्य थे। देर रात तक एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी शहर का दौरा कर रहे थे। वहीं सभी सीओ अपने क्षेत्रों नजर रखे थे। 
विज्ञापन

5 of 7
शब-ए-बरात की रात
शब-ए-बारात पर सुरक्षा कारणों के चलते पुलिस प्रशासन ने बृहस्पतिवार को एक दिन के लिए नौंचदी मेला बंद करा दिया। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि नौंचदी मेले में बाले मियां की मजार है। इस पर बड़ी संख्या में लोग आते हैं इसी वजह से एक दिन के लिए नौचंदी मेला बंद कराया गया था। शुक्रवार से मेला चलेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
शब-ए-बरात की रात
पुलिस के अलावा मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने भी अपने क्षेत्रों में आतिशबाजी ना करने की अपील की थी लेकिन इसके बावजूद भी लोगों ने खूब आतिशबाजी की। हालांकि अधिकांश क्षेत्र पूरी तरह शांत रहे लेकिन घंटाघर क्षेत्र में दिन छिपते ही युवा और किशोरों ने खूब पटाखे और अनार चलाए। आतिशबाजी भी की। जिससे वहां माहौल थोड़ा गर्माया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शब-ए-बरात की रात
सूचना पर देहली गेट थाना पुलिस भी दौड़ती रही। कुछ ओर जगह से भी आतिशबाजी हुई। कुछ जगह पुलिस वालों ने आतिशबाजी करने वालों को कैमरे में भी कैद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें