फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: पश्चिमी यूपी पर मंडराया निजामुद्दीन मरकज का कोरोना संकट, पुलिस ने शुरू की जमातियों की तलाश

Tue, 31 Mar 2020 03:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
Coronavirus Case Nizamuddin Delhi - फोटो : amar ujala
दिल्ली में मरकज निजामुद्दीन धार्मिक जलसे से शामिल कुछ लोगों के कोरोना संक्रमित होने की सूचना के बाद पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पश्चिमी यूपी के उन जमातियों की तलाश में जुट गई है जो इस जलसे में शामिल हुए थे ताकि कोरोना वायरस की चेन तोड़ी जा सके। कई जिलों में जमातियों के बिना सूचना छिपे होने की बात भी सामने आ रही है। वहीं, पुलिस ने मरकज निजामुद्दीन जलसे में शामिल इन जमातियों को क्वारंटीन करने के लिए धार्मिक स्थलों पर धरपकड़ शुरू कर दी है। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट:-

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
Coronavirus Case Nizamuddin Delhi - फोटो : amar ujala
इंटेलिजेंस के इनपुट पर मेरठ पुलिस ने 14 जमाती पकड़े हैं। ये जमाती देहात क्षेत्र के कांशी में एक मौलाना के घर पर ठहरे हुए थे। परतापुर पुलिस ने इन्हें पकड़ा है। ये सभी नेपाल, महाराष्ट्र व बिहार के निवासी है।
विज्ञापन

3 of 8
Coronavirus Case Nizamuddin Delhi - फोटो : amar ujala
निजामुद्दीन मरकज गए हुए 19 जिलों के 157 लोगों की एक लिस्ट जारी होने के बाद पुलिस प्रशासन ने अपने- अपने क्षेत्रों से शामिल होने वाले लोगों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस इनके परिवार के लोगों से भी संपर्क कर रही है।

4 of 8
Coronavirus Case Nizamuddin Delhi - फोटो : amar ujala
वहीं मेरठ में एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि निजामुद्दीन में हुई जमात में मेरठ से आठ लोग गए थे। एक जमाती वापस आया है, जिसे क्वारंटीन कर लिया गया है। बाकी सात लोग अभी दिल्ली में ही हैं। इनमें मेरठ से सटे सरधना, मवाना, व परीक्षितगढ़ से निजामुद्दीन गए थे।
विज्ञापन

5 of 8
Coronavirus Case Nizamuddin Delhi - फोटो : amar ujala
कस्बा झिंझाना में त्रिपुरा से आई तबलीगी जमात के 14 लोगों को दो मकानों में अलग- अलग क्वारंटीन किया गया है। उन्हें 14 दिन तक घर में रहने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह- शाम उनकी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

6 of 8
Coronavirus Case Nizamuddin Delhi - फोटो : amar ujala
कस्बा झिंझाना में मोहल्ले के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी कि त्रिपुरा से तबलीगी जमात में कुछ लोग आए हुए हैं। ये लोग मोहल्ले में घूम रहे हैं। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस की मदद से जमात में आए सभी 14 लोगों को पकड़ लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की मेडिकल जांच की।

फिलहाल जांच में सभी लोग स्वस्थ पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सात- सात लोगों को दो मकानों में निश्चित दूरी पर क्वारंटीन में रखा गया है। शामली के थानाभवन से मंगलवार दोपहर को पुलिस प्रशासन और स्वास्थ विभाग की टीम ने भैसानी गांव की एक मस्जिद में ठहरे 12 बांग्लादेशी जमातियों को पकड़ा है।
विज्ञापन

7 of 8
Coronavirus Case Nizamuddin Delhi - फोटो : amar ujala
दिल्ली में धार्मिक जलसे से लौटे लोगों में कोरोना के संक्रमण की सूचना के बाद सहारनपुर जनपद में भी हड़कंप मचा रहा। देवबंद में स्क्रीनिंग से पहले ही दो लोग भाग निकले। कोरोना सर्विलांस टीमों ने देवबंद से लेकर जिले के बड़गांव, नानौता, रामपुर मनिहारन के अलावा शहर की कई मस्जिदों में छानबीन की।

देवबंद के राज्जूपुर गांव में रह रहे इंडोनेशिया के 12 जमातियों को जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। बताया गया कि 21 मार्च से ये गांव में रह रहे थे। इनके अलावा 13 लोग साखन गांव से जांच के लिए लाए गए। ये सभी आसाम में रहकर मजदूरी करते थे।
विज्ञापन

8 of 8
Coronavirus Case Nizamuddin Delhi - फोटो : amar ujala
इधर, डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल का कहना है कि अभी तक मंडल में 39 लोगों के दिल्ली की तबलीगी जमात में शामिल होने की जानकारी मिली है। छानबीन जारी है। एसएसपी दिनेश कुमार पी का कहना है कि पुलिस टीमें सर्विलांस टीमों के साथ सर्वे कर रही है। तीन दिन पहले ही अमर उजाला ने विदेश से आने वालों और जमात में शामिल होने वाले लोगों की निगरानी में चूक को उजागर किया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें