फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मेरठ पुलिस ने युवकों से लगवाई दंड-बैठक, कराई गधे की सवारी, वीडियो वायरल

Tue, 31 Mar 2020 01:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
लॉकडाउन के दौरान अभी तक जहां पुलिस के लाठी फटकारने के मामले सामने आ रहे थे। लेकिन अब मेरठ पुलिस का एक अजीब मामला सामने आया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें मेरठ पुलिस लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर दो युवकों से उठक बैठक लगवा रही है। साथ ही दोनों युवकों से गधों की सवारी भी कराई गई। आगे जानें क्या है पूरा मामला:-

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
मेरठ पुलिस का एक अजीब मामला सामने आया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जो कोतवाली थाना इलाके के शाहपीर गेट की 30 मार्च की है।  इस वीडियो में कोतवाली थाने के एक दरोगा, हेड कांस्टेबल और अन्य पुलिसकर्मी दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
वीडियो में दो युवकों को लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस रोकती है। जहां दरोगा दोनों युवकों को फटकार रहे हैं। दरोगा बार-बार डंडा चला रहे हैं। इस बीच दोनों युवकों से डंड बैठक लगवाई गई। उसके बाद दोनों युवकों को वहां से गुजर रहे एक गधे पर बैठाया गया। जिसके बाद इन्हीं युवकों से एक पुलिसकर्मी ने  कुछ पैसे  भी लिए।  

4 of 5
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
वीडियो में एक युवक 100 रुपये देते हुए भी दिखाई पड़ रहा है। लॉक डाउन में गधे पर दो युवकों को बैठाए जाने की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अफसरों ने जांच बैठा दी है। इस मामले में सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने इंस्पेक्टर कोतवाली से पूरे मामले की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
हालांकि देश भर में यह ऐसा पहला मामला सामने आया है जब लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने ऐसी सजा दी है। वीडियो में पुलिस पैसे लेती दिख रही है आखिर पूरा मामला है क्या? यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा। लेकिन सोशल मीडिया पर मेरठ पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें