मेरठ। वेस्ट यूपी में निकाय चुनाव को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही वे वोट डालने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। बूथों पर कई सौ मीटर लंबी लाइनें लगी हुई हैं।
भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी परिवार के साथ जाकर वोट डाला, तो वहीं भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर ने पत्नी के साथ मतदान किया।
पढ़ें : निकाय चुनाव: प्रथम चरण के लिए वोटिंग शुरू, 9 बजे तक हुआ 6% मतदान
विज्ञापन
3 of 8
वोट डालने पहुंचीं मुस्लिम महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
उधर, मेरठ के सरधना क्षेत्र में भी वोट डालने का लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। बजाया जा रहा है कि सुबह 7:30 बजे से ही वोट डालने के लिए लंबी लाइन लग गई थी।
4 of 8
वोट डालने पहुंचे मुस्लिम समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम समाज के लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सरधना में सुबह 8:00 बजे करीब सौ मीटर लंबी लाइन लग गई थी। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और शांतिपूर्वक वोटिंग चल रही है।
विज्ञापन
5 of 8
वोट डालने पहुंचीं मुस्लिम महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बिजनौर शहर में भी मतदातों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां भी सुबह 7:30 बजे से ही लंबी लाइन लग गई थी और तेजी से मतदान चल रहा है।
विज्ञापन
6 of 8
वोट डालने पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
अफजलगढ़ में मतदान के लिए बूथ पर लंबी लाइन लगी। बिजनौर डीएम जगतराज व एसपी प्रभाकर चौधरी ने भारी पुलिस बल के साथ जीजीआईसी में मतदान बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
7 of 8
वोट डालने पहुंचीं मुस्लिम महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
वोट डालने के लिए मतदाता सुबह से ही भारी संख्या में बूथ पर पहुंच रहे हैं। वहीं वार्ड 14 में दरोगा द्वारा एक वोटर को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया। इसे लेकर वोटर भड़के। इस दौरान वोटर के परिजनों ने हंगामा करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया।