फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की कमर का सहारा लेकर बुजुर्ग ने डाला वोट, दिव्यांगों में दिखा उत्साह, तस्वीरें

Wed, 22 Nov 2017 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
बेटे की कमर का सहारा लेकर दिव्यांग ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला
शामली। नगर निकाय चुनाव में मतदान करने में वृद्ध भी पीछे नहीं रहे। भारी संख्या में वरिष्ठ मतदाता अपने चहेते प्रत्याशियों के लिए मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंचे। साथ ही दिव्यांगों में भी लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

2 of 6
दिव्यांग ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला
जनपद शामली में पहले चरण में हुए नगर निकाय चुनाव में मतदान करने के लिए बुजुर्ग और दिव्यांग भी पीछे नहीं रहे। सभी अपनी अपनी पीढ़ा भूलकर अपने मत का प्रयोग करने पहुंचे। कोई महिला अपने पौते के साथ तो कोई बेटे की कमर, साइकिल और रिक्शा से बूथ पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 6
वोट डालने पहुंचे बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
दिव्यांग भी दूसरों के सहारे बूथ तक पहुंचे। ब्रिगेडियर कॉलेज में कलंदरशाह के 110 वर्ष के हफीजू दीन ने भी अपने मत का प्रयोग किया।

4 of 6
वोट डालने जाते बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
वीवी इंटर कॉलेज में आजाद चौक की महिला समीना अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी छुट्टी लेकर वोट डालने पहुंची और 95 वर्ष के नियाजन ने पैर खराब होने के बाद भी बेटे के साथ साइकिल पर पहुंचकर मतदान किया। जबकि श्यामलाल भी फालिस मारने के बाद भी अपने पुत्र के साथ बूथ पर पहुंचकर अपना मत डाला।
विज्ञापन

5 of 6
वोट डालने पहुंचे बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
उधर, हिंदू कन्या कॉलेज में अंजू व्हीलचेयर अपनी पुत्रवधू के साथ वोट डालने पहुंची। दिव्यांग नसीम, सचिन और विकास भी ब्रिगेडियर कॉलेज में वोट डाला। कहा कि वोट डालना हमारा अधिकार है जिससे हम कभी पीछे नहीं हटेंगे। जबकि वीवी पीजी कॉलेज में 98 वर्ष की बीमार मां बुगली को कमर लेकर पुत्र ने वोट डलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वोट डालने जाती बुजुर्ग महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
वहीं 93 वर्ष की सुखबीरी ने भी बीमार होने के बाद भी बूथ पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें