फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पश्चिमी यूपी में NIA ने डाला डेरा, गोपनीय रूप से छापेमारी लगातार जारी

Tue, 08 Jan 2019 01:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
radhna village
आईएसआईएस और हथियार सप्लायरों के गठजोड़ का नेटवर्क तोड़ने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने वेस्ट यूपी में डेरा डाल लिया है। आईएसआईएस से जुड़े कथित नईम व अमरोहा के सुहेल द्वारा बताए हथियार सप्लायरों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी है। इनकी तलाश में  किठौर में भी एनआईए और एटीएस की टीमों के पहुंचने की चर्चा दिन भर रही।

 
विज्ञापन

2 of 6
radhna village
26 दिसंबर को एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम ने मेरठ समेत 17 जिलों में छापेमारी की थी। आईएसआईएस से जुड़े दस संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में हापुड़ के साकिब ने मेरठ राधना गांव निवासी नईम का नाम बताया था। जिसको एनआईए और मेरठ पुलिस ने पांच दिन पहले गिरफ्तार किया था। नईम, सुहेल समेत चार आरोपियों को एनआईए ने रिमांड पर लिया हुआ है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
radhna village
पुलिस के मुताबिक सुहेल और नईम ने बताया कि मेरठ के हथियार सप्लायरों से आईएसआईएस ने गठजोड़ किया हुआ है। इसका खुलासा होने पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। एनआईए और एटीएस समेत कई एजेंसियों ने वेस्ट यूपी में डेरा डाल लिया है। पुलिस ने बताया है कि सुरक्षा एजेंसियां हथियार सप्लायरों का नेटवर्क खंगालने में लगी हुई है। सुरक्षा एजेंसियों के साथ लोकल पुलिस भी लगी है। 

 

4 of 6
radhna village
सोमवार को दिन भर किठौर के इलाकों में हलचल रही। एनआईए और एटीएस की टीमों के आने की चर्चाओं के बीच स्थानीय पुलिस फोर्स भी अलर्ट पर रहा। सीओ किठौर अलोक सिंह ने बताया कि एनआईए ने पहले कोई जानकारी नहीं दी। वह गोपनीय रूप से छापेमारी करती है। दो दिन पहले भी एनआईए ने स्थानीय पुलिस बल के साथ छापेमारी की थी। 

 
विज्ञापन

5 of 6
नईम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट की गई थी, ताकि एनआईए की टीम आए और तुरंत उनके साथ पुलिस चल पड़े। हालांकि सीओ ने किठौर में सोमवार को एनआईए द्वारा पुलिस बल न लेने की बात कही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एनआईए की टीम का छापा - फोटो : अमर उजाला
हथियार बेचने वालों को तलाशेगी पुलिस 
डीआईजी अखिलेश कुमार ने मेरठ में हथियार सप्लायर करने और बेचने वालों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया। पुलिस को निर्देश दिए कि अवैध तमंचे और पिस्टल बेचने वालों पर कार्रवाई करें। पुलिस इस मामले में लापरवाही करेगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने की बात डीआईजी ने कही है। मंगलवार से थानेदार अभियान चलाएंगे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें