उत्तर प्रदेश के बागपत में भाजपा विधायक योगेश धामा ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या में कुख्यात सुनील राठी का हाथ है। उन्होंने एसपी पर अपराधियों के संरक्षण का आरोप लगाया और तत्कालीन एसओ की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि खोखर की हत्या में मनमर्जी से नामजदगी की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी कहेगी, तभी जिला पंचायत चुनाव लड़ेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
bjp leader murder
- फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत कार्यालय में बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में विधायक धामा ने कहा कि संजय खोखर की हत्या में अपरोक्ष रूप से सुनील राठी का हाथ है। खोखर मेरा नजदीकी था और पार्टी का पुराना वफादार था। दहशत फैलाने के लिए उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन
3 of 5
विधायक योगेश धामा
- फोटो : अमर उजाला
एसपी अजय कुमार सिंह पर आरोप लगाया कि वह जब से जिले में आए हैं, तब से राजनीतिक हत्याएं हो रही हैं। पुलिस सुनील राठी को बचाने का काम कर रही है। राजबाला चौधरी के लाइसेंस को निरस्त करने के बजाए निलंबित किया गया है, इससे भी अधिकारियों की भूमिका पर सवाल है।
4 of 5
विधायक योगेश धामा
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा भाजपा विधायक योगेश धामा ने कहा कि सांसद डॉ सत्यपाल सिंह उनके बड़े भाई हैं। भाजपा में वरिष्ठ हैं। उनके पर लगाए गए आरोपों से वह सहमत नहीं है। किसी ने अगर व्यक्तिगत बात कही है, तो वह इसकी जिम्मेदारी नहीं लेते हैं। सरगम के फेसबुक पेज पर की गई टिप्पणी पर विधायक ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है। जल्द ही गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की जाएगी।
विधायक प्रतिनिधि राजीव दांगी ने फेसबुक पर यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि अगर उनकी हत्या हुई तो सांसद जिम्मेदार होंगे। इस पर विधायक योगेश धामा ने कहा कि वह सहमत नहीं है। प्रतिनिधि का व्यक्तिगत मामला हो सकता है। सांसद ही नहीं बल्कि पूरी भाजपा एकजुट होकर जिले को अपराध मुक्त करना चाहती है। सब मिलकर काम कर रहे हैं और आगे भी काम करते रहेंगे। समर्थक वंदना सरगम फेसबुक पेज से की गई टिप्पणी पर विधायक ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है। वह इस विषय में कोई कमेंट भी नहीं करेंगे।