फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरंग के अंदर दौड़ेगी रैपिड ट्रेन, एनसीआरटीसी ने जारी किया डिजाइन, देखें तस्वीरें

Fri, 07 Jun 2019 05:47 PM IST
कपिल kapil दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला
नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन निर्माण कार्य के साथ-साथ रैपिड रेल कॉरिडोर के डिजाइन पर भी तेजी से काम कर रहा है। कॉरपोरेशन अपनी वेबसाइट पर वीडियो अपलोड कर लोगों को रैपिड के संबंध में जानकारी भी उपलब्ध करा रहा है। हाल ही में एनसीआरटीसी ने वेबसाइट पर छह वीडियो अपलोड किए हैं। इसमें प्रोजेक्ट के निर्माण से लेकर डिजाइन तक को दिखाया गया है।
विज्ञापन

2 of 6
रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला
82 किलोमीटर के मेरठ-दिल्ली रैपिड रेल प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ ली है। साहिबाबाद से दुहाई तक के पहले चरण के लिए निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए पाइलिंग टेस्ट चल रहा है। इस 17 किलोमीटर के निर्माण कार्य को वर्ष -2023 तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

3 of 6
रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला
स्टेशन पर फूड कोर्ट
रैपिड स्टेशनों पर फूड कोर्ट भी बनाए जाएंगे। इसका डिजाइन वीडियो में दिखाया गया है। मेट्रो की तर्ज पर कार्ड सिक्योरिटी व्यवस्था अपनाई जाएगी। सात मिनट की वीडियो में मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट को भी दिखाया गया है। एनसीआरटीसी की तरफ से चयनित स्टेशनों पर बस, रेलवे आदि परिवहन साधनों की सुविधा दी जाएगी।

4 of 6
रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला
सुरंग के अंदर दौड़ती रैपिड
सुरंग के अंदर दौड़ती रैपिड का डिजाइन भी एनसीआरटीसी ने जारी किया है। इसे मेट्रो जैसा ही बनाया गया है। सुरंग के दोनों ओर लाइटिंग की गई है। वीडियो में स्टेशन का नजारा ड्रोन व्यू से दिखाया गया है। इसके अलावा कंट्रोल रूम का भी वीडियो है। एनसीआरटीसी ऐसी तकनीक पर काम कर रहा है, जिससे कोहरे, बारिश और आंधी में भी यह सेवा बाधित न हो। यह नजारा भी वीडियो में दिखाया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दूसरे चरण के टेंडर अपलोड होने शुरू
रैपिड रेल के दूसरे चरण में दुहाई से मेरठ तक होने वाले कार्य के लिए एनसीआरटीसी ने वेबसाइट पर टेंडर अपलोड कर दिए हैं। जिससे इस रूट पर कार्य शुरू होने से पहले टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जा सके। एनसीआरटीसी ने पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक सभी कार्यों को पहले ही निपटा लिया था। मोदीपुरम में बनाए जाने वाले डिपो के लिए तैयारियों शुरू हो गई हैं। बृहस्पतिवार को एनसीआरटीसी ने वेबसाइट पर बिजली लाइन, ट्रांसफॉर्मर और एलटी लाइंस को शिफ्ट करने के टेंडर अपलोड कर दिए। इन टेंडरों को खास तौर पर मेरठ बाईपास से मोदीपुरम डिपो तक के लिए निकाला गया है। इसी रूट पर बिजली लाइनों को शिफ्ट कराने का कार्य शुरू कराया जाएगा। जिससे तय समय पर रैपिड रेल निर्माण का कार्य किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला
23 से 25 जुलाई में खुलेंगे 
इन टेंडर को 23 से 25 जुलाई के बीच खोला जाएगा। इनमें 33 केवी, 11 केवी, एलटी लाइंस, ट्रांसफॉर्मर आदि को शिफ्ट करने का काम होगा। इसमें जिम्मेदारी लेने वाली कार्यदायी संस्था को विस्तार से जानकारी दी गई है। वर्ष-2024 तक रैपिड रेल के प्रचार-प्रसार के लिए एनसीआरटीसी ने टेंडर डाक्यूमेंट वेबसाइट पर अपलोड किया है। इसकी अंतिम तारीख 18 जून तय की गई है। इस टेंडर के तहत रैपिड रेल संबंधी वीडियो, पंफलेट, ऑडियो-वीडियो का ठेका दिया जाएगा। जो लोगों को समय-समय पर इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें