फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन की मौत: हादसे के बाद जमकर बवाल, ग्रामीणों ने कई ट्रकों में लगाई आग, देखें तस्वीरें

Fri, 07 Jun 2019 03:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 7
गुस्साए लोगों ने तीन ट्रकों में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में देवबंद-सांपला मार्ग पर एक कार को टक्कर मारकर डीसीएम लेकर भाग रहे चालक ने दूसरी कार में टक्कर मार दी। हादसे में दूसरी कार में सवार डेढ़ वर्षीय बच्ची समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इसके बाद बवाल हो गया। जमकर तोड़फोड़ और आगजनी, अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट:- 
विज्ञापन

2 of 7
गुस्साए लोगों ने तीन ट्रकों में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि पहली कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी और तीन ट्रकों में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर बितर किया। इस बीच ग्रामीणों ने डीसीएम चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

3 of 7
मौके पर जांच करने पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
हादसा गुरुवार शाम करीब 5.30 बजे गांव कुंदकी के पास हुआ। फुलास अकबरपुर निवासी साजिद (45), मोहम्मद आरिफ और उसकी बहन जेबा कार से देवबंद से अपने गांव लौट रहे थे, केंदुकी गांव के समीप बरला की ओर से आ रहे डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी, जिसमें ये तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर भाग निकला।

4 of 7
गुस्साए लोगों ने तीन ट्रकों में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
वहीं गांव सांपला खत्री के पास डीसीएम ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में ताबिश (35) और उनकी बेटी इनाया और सुहेब (18) पुत्र नसीम निवासी थीतकी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों दुघर्टनाओं के घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने ताबिश, इनाया और सुहेब को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

5 of 7
गुस्साए लोगों ने ट्रकों में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
चीख पुकार से गूंज उठा सीएचसी परिसर
सीएचसी परिसर बृहस्पतिवार को मृतकों के परिजनों की चीख पुकार से गूंज उठा। हुआ यूं कि जैसे ही सड़क दुघर्टना के घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया तो चिकित्सकों ने थीतकी निवासी ताबिश, सुहेब और ताबिश की पुत्री इनाया को मृत घोषित कर दिया। तीन लोगों की मौत की सूचना मिलते ही उनकी परिजन बुरी तरह से बिलख पड़े, जबकि साथ आए अन्य लोग उन्हें ढांढस बंधाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन

6 of 7
गुस्साए लोगों ने तीन ट्रकों में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
तीन लोगों की मौत से थीतकी में पसरा मातम
थीतकी गांव में जैसे ही तीन लोगों की मौत की सूचना पहुंची तो मातम पसर गया। दुघर्टना ने हंसता खेलता परिवार एक झटके में ही बर्बाद कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुस्साए लोगों ने ट्रकों में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
अग्निशमन कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया
वहीं ट्रकों में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें