फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: जरा से बवाल पर सुलग उठा था पूरा कवाल, जानें क्या थी इस कांड की असली वजह

Thu, 07 Feb 2019 04:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
kawal case
मुजफ्फरनगर में कवाल दंगे के दौरान मारे गए लोगों के परिजन उस घटना को याद कर आज भी सिहर उठते हैं। दंगे के आरोपियों को दोषी करार दिए जाने के बाद मलिकपुरा के मृतक सचिन की पत्नी स्वाति बोली कि वह साढे़ पांच साल से न्याय का इंतजार कर रही थी। उन्हें पूरा भरोसा था कि अदालत से हत्यारों को कड़ी सजा मिलेगी। कलक्ट्रेट में कार्यरत मृत सचिन की पत्नी स्वाति कहती हैं कि न्याय के इंतजार में उनकी आंखें थक गई हैं। साढे़ पांच साल अदालत का फैसला आया। उसने कहा कि जिस तरह उसके पति सचिन और गौरव को घेरकर हत्या की गई थी, इस तरह की हिम्मत दोबारा कोई नहीं करेगा। हमें कानून पर पूरा यकीन है। आगे स्लाइड्स में जानें आखिर क्यों जरा सी बात पर उठी थी दंगे की लपटें: -
विज्ञापन

2 of 7
kawal case
स्वाति कहती हैं कि कानून से ही पूरा परिवार आस लगाए हुए था। आरोपियों को दोष सिद्ध होने की खबर सुनने के बाद भावुक हुई स्वाति ने कहा कि हमें कानून और भगवान दोनों पर भरोसा था। न्याय तेजी के साथ कम समय में मिले तो अपराधियों के अंदर खौफ होगा और अपराध कम होंगे।  उधर, मृतक गौरव के पिता रविंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। अदालत हमें उचित न्याय दिलाएंगी।

 
विज्ञापन

3 of 7
kawal case
दंगों में मरने वाले परिवार के जख्म आज भी ताजे
मोरना (संजय राठी)। दंगों के दौरान मारे गए लोगों के परिजन उस घटना को याद कर आज भी सिहर उठते हैं। अपनों को खोने का गम उनके चेहरों पर साफ झलकता है। सात सितंबर 2013 को भड़के दंगे में मोरना क्षेत्र के छह लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, जिसको जहां आसरा मिला वहीं छिप गया। गांव किशनपुर का निसार अभी तक लापता है. जिसको परिजनों ने काफी  तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। दंगों में जला दिए गए 16 ट्रैक्टरों का मुआवजा तो सरकार ने दे दिया था, लेकिन मृतक के परिजनों की आंखों में अपनों के खोने के जख्म को नहीं भर सकी।

 

4 of 7
kawal case
ऐसे भड़की थी कवाल में दंगे की चिंगारी 
27 अगस्त 2013 को जानसठ कोतवाली के गांव कवाल में साइकिल और बाइक टकराने को लेकर झगड़ा हुआ था। शाहनवाज की मौत के बाद ममेरे भाइयों सचिन और गौरव की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को सांप्रदायिक रूप दिया गया और पंचायतों का दौर शुरू हो गया। गौरव के पिता रविंद्र सिंह ने 27 अगस्त, 2013 को दोपहर 2.45 पर जानसठ कोतवाली में इस दोहरे हत्याकांड की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कई दिनों तक ज्ञापन और पंचायतों के बाद सात सितंबर को नंगला मंदौड़ की महापंचायत के बाद जिले में दंगा भड़क उठा था।
 
विज्ञापन

5 of 7
kawal case
महापंचायत से लौटते वक्त हुए हमले
नंगला मंदौड़ के इंटर कालेज के मैदान में हुई पंचायत से ट्रैक्टर ट्रॉलियों और अन्य वाहनों से लौटते समय लोगों पर जौली गंगनहर पर हमले कर दिए गए थे।
विज्ञापन

6 of 7
kawal case
दंगे के दौरान मोरना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी सोहनवीर सिंह, रहमतपुर निवासी दिव्यांग अजयवीर, तेवड़ा गांव के सलमान, खेड़ी फिरोजाबाद के लताफत, मोहम्मद नजर और गांव बसेड़ा के ब्रजपाल राणा मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कवाल कांड
करीब पांच साल चली दोहरे हत्याकांड की सुनवाई 
सरेआम वीभत्स तरीके से मारे गए सचिन और गौरव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिल दहलाने वाली थी। डाक्टरों के पैनल को सचिन के शरीर पर 17 तथा गौरव के जिस्म पर 15 निर्मम हत्या के घाव मिले। गोली और धारदार हथियार का हत्यारोपियों ने कोई प्रयोग नहीं किया था, बल्कि लाठी-डंडों, सिर और मुंह को पत्थरों से कुचलने के साथ सरिये से मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें